न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ अली खान हमला: कर्मचारियों पर संदेह, पुलिस की हिरासत में पूछताछ जारी

गुरुवार सुबह करीब 3 बजे बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में चाकू से हमला हुआ। हमलावर ने उन पर 6 वार किए, जिनमें से 2 गहरे जख्म हैं। सैफ को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 12:23:24

सैफ अली खान हमला: कर्मचारियों पर संदेह, पुलिस की हिरासत में पूछताछ जारी

गुरुवार सुबह करीब 3 बजे बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में चाकू से हमला हुआ। हमलावर ने उन पर 6 वार किए, जिनमें से 2 गहरे जख्म हैं। सैफ को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच इस घटना की जांच में जुट गई है। मुंबई पुलिस ने सैफ के घर काम करने वाले तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। सिक्योरिटी गार्ड्स और अन्य स्टाफ से भी पूछताछ हो रही है। कर्मचारियों के कई मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या किसी कर्मचारी की मिलीभगत से हमलावर घर में दाखिल हुआ।

नौकरानी पर हुआ हमला, संदेह गहराया

हमलावर ने सैफ अली खान के साथ उनकी नौकरानी पर भी हमला किया। नौकरानी का हाथ जख्मी हुआ है और उसका भी इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को नौकरानी के रोल पर संदेह है। क्या उसने हमलावर को घर में एंट्री दी थी? मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद पुलिस नौकरानी का बयान दर्ज करेगी।

पुलिस और क्राइम ब्रांच की जांच

घटना की जांच में जुटी पुलिस ने सैफ के घर और आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि हमलावर का मकसद क्या था। शुरुआती जानकारी में उसे चोर बताया गया, लेकिन पुलिस के बयान में चोरी का कोई जिक्र नहीं है।

सैफ की टीम ने दी प्रतिक्रिया

सैफ अली खान की टीम ने घटना को लेकर कहा कि उनके आवास पर चोरी की कोशिश हुई, जिसमें सैफ घायल हो गए। फिलहाल वह अस्पताल में सर्जरी के दौर से गुजर रहे हैं। उनकी टीम ने मीडिया और प्रशंसकों से धैर्य रखने का अनुरोध किया है।

सुरक्षा पर सवाल और राजनीतिक बयानबाजी

घटना के बाद मुंबई में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि पुलिस घटना की गहन जांच करेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने मुंबई की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, 'यह शर्म की बात है कि मुंबई में जानलेवा हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। सैफ अली खान पर हमला एक हाई प्रोफाइल कोशिश है, जो सुरक्षा तंत्र की कमजोरी को दर्शाता है।' उन्होंने यह भी कहा कि बांद्रा जैसे इलाके, जहां मशहूर हस्तियां बड़ी संख्या में रहती हैं, वहां भी पर्याप्त सुरक्षा नहीं है। उन्होंने सलमान खान की बुलेटप्रूफ घर में रहने की मजबूरी और सैफ पर हमले को मुंबई की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा