न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान के करीबी का निधन, यूलिया ने भी जताया दुख, सैफ मामले में फिल्मी सितारों ने दी रिएक्शन

सुपरस्टार सलमान खान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। बात चाहे सलमान की प्रोफेशनल लाइफ की हो या फिर पर्सनल लाइफ की, उनसे जुड़ी कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 1:08:17

2 News : सलमान के करीबी का निधन, यूलिया ने भी जताया दुख, सैफ मामले में फिल्मी सितारों ने दी रिएक्शन

सुपरस्टार सलमान खान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। बात चाहे सलमान की प्रोफेशनल लाइफ की हो या फिर पर्सनल लाइफ की, उनसे जुड़ी कुछ न कुछ खबर सामने आती ही रहती है। तीस साल से भी ज्यादा समय से मनोरंजन कर रहे सलमान को फैंस दिलो-जान से प्यार करते हैं। इन दिनों सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। यह फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होनी है। इसके अलावा सलमान कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को भी होस्ट कर रहे हैं। इस बीच सलमान के घर से बुरी खबर आ रही है।

दरअसल उनके एक करीबी का निधन हो गया है। सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने पोस्ट कर दुख भी जताया है। सलमान के प्यारे कुत्ते टोरो का निधन हो गया है। यूलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खान परिवार के प्यारे डॉग संग इमोशनल वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी है। यूलिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हमारी लाइफ को ब्लेस करने के लिए थैंक्यू मेरे प्यारे टोरो बॉय...आप हमेशा हमारे साथ रहेंगे।”

वीडियो में सलमान संग ‘टोरो’ के ‘बिग बॉस’ के सेट पर, जिम में और यहां तक कि अभिनेता के पनवेल फार्महाउस में बिताए गए कुछ यादगार पलों को दिखाया गया है। कई तस्वीरों में, हार्ट शेप के फ्रेम में ‘टोरो’ की तस्वीर की एक झलक भी मिली जो सलमान की टेबल पर रखी हुई थी। बता दें सलमान अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘टोरो’ की फोटो पोस्ट करते रहते हैं। सलमान ने साल 2019 में ‘टोरो’ के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “सबसे प्यारी, वफादार और निस्वार्थ प्रजाति के साथ समय बिताना।”

सैफ अली खान के साथ ‘देवरा’ फिल्म में काम करने वाले जूनियर एनटीआर ने कहा...

एक्टर सैफ अली खान पर घर में शख्स ने चाकू से हमला बोल दिया, जिससे उनके शरीर पर 6 जगह घाव आ गए। इस घटना से पूरी फिल्म इंड्स्ट्री सकते में है। बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स तक अपनी रिएक्शन दे रहे हैं। पिछले साल आई मूवी ‘देवरा’ में उनके को-एक्टर जूनियर एनटीआर शॉक हो गए और सोशल मीडिया पर आकर उन्होंने सैफ के ठीक होने की दुआ मांगी। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “बहुत ही हैरान हूं यह सुनकर कि सैफ सर पर अटैक हुआ है। उनके जल्द ठीक होने और अच्छी हेल्थ की कामना करता हूं।”

दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने इस हमले को लेकर सीधा कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है। पूजा ने एक्स पर लिखा, “क्या ये लॉ और स्ट्रांग नहीं हो सकता, हमें बांद्रा में और ज्यादा पुलिस की उपस्थिति की जरूरत है स्पेशली हमारी सिटी में, इससे पहले कभी इतना असुरक्षित महसूस नहीं हुआ।” पूजा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और एकनाथ शिंदे को टैग किया। पूजा ने दूसरे ट्विट में लिखा, “लॉ एंड ऑर्डर, हमारे पास लॉ तो है लेकिन ऑर्डर कहां है।”

एक्टर चिरंजीवी ने कहा, “सैफ पर घुसपैठिए द्वारा हमले की खबर से बेहद व्यथित हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना करता हूं। फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने कहा, “शॉकिंग और डरावनी घटना। सैफ के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” रवि किशन ने कहा, “सैफ की सुरक्षा पर तवज्जो देना जरूरी है। बहुत दुखद है, मैं महादेव से प्रार्थना करूंगा कि सैफ जल्दी रिकवर हो जाए।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ