न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ अली खान की करनी होगी प्लास्टिक सर्जरी, रीढ़ की हड्डी के पास गहरी चोट, जानें मेडिकल अपडेट

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को आधी रात को उनके घर में हुए हमले के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 12:55:51

सैफ अली खान की करनी होगी प्लास्टिक सर्जरी, रीढ़ की हड्डी के पास गहरी चोट, जानें मेडिकल अपडेट

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को आधी रात को उनके घर में हुए हमले के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर में चोरी के इरादे से घुसे एक अज्ञात शख्स ने सैफ पर चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले में सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास गहरी चोट आई है और उनके हाथ की कलाई और गर्दन पर भी गंभीर घाव हुए हैं।

रीढ़ की हड्डी के पास गहरी चोट, प्लास्टिक सर्जरी होगी आवश्यक

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सैफ की कमर पर चाकू से किए गए वार से उनकी रीढ़ की हड्डी के पास गहरा घाव हुआ है। लीलावती अस्पताल में न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. नितिन डांगे और उनकी टीम ने इस सर्जरी को अंजाम दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी के दौरान सैफ की रीढ़ के पास एक फॉरेन ऑब्जेक्ट पाया गया, जिसे सफलतापूर्वक हटा दिया गया है। सर्जरी लगभग ढाई घंटे चली। इसके अलावा, सैफ की चोटें उनके हाथ और गर्दन पर भी गहरी हैं, जिसके लिए उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता होगी। प्लास्टिक सर्जन डॉ. लीना जैन इस सर्जरी को अंजाम देंगी। फिलहाल, सैफ की पहली सर्जरी पूरी हो चुकी है और वह रिकवरी रूम में हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति स्थिर है और 12 बजे उनके स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

पुलिस जांच और सैफ का बयान

डॉक्टरों की अनुमति मिलने के बाद पुलिस सैफ अली खान का बयान दर्ज करेगी। इस बीच, पुलिस ने उनके घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। घटना की गहराई से जांच के लिए पुलिस संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी पर काम कर रही है

सैफ की टीम का आधिकारिक बयान

सैफ अली खान की टीम ने इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, 'सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई, जिसके दौरान उन पर हमला किया गया। वह अस्पताल में हैं और उनकी सर्जरी हो रही है। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे धैर्य रखें। यह पुलिस का मामला है, और हम स्थिति से अवगत कराते रहेंगे।'

प्रशंसकों से अपील

घटना के बाद सैफ के प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई है। उनकी टीम और डॉक्टरों ने मीडिया और प्रशंसकों से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की है। सैफ की हालत स्थिर है, और डॉक्टरों को उम्मीद है कि वह जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ