न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राज बब्बर की स्मिता के साथ शादी पर खुलकर बोलीं जूही, इस मशहूर डायरेक्टर का हार्ट अटैक से निधन

राज बब्बर एक्टिंग और राजनीति की दुनिया का जाना-पहचाना नाम है। 80 के दशक में करिअर शुरू करने वाले राज ने कई बेहतरीन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 12:08:21

2 News : राज बब्बर की स्मिता के साथ शादी पर खुलकर बोलीं जूही, इस मशहूर डायरेक्टर का हार्ट अटैक से निधन

राज बब्बर एक्टिंग और राजनीति की दुनिया का जाना-पहचाना नाम है। 80 के दशक में करिअर शुरू करने वाले राज ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। हालांकि पिछले कई सालों से वे नेता की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वे कभी-कभार ही किसी फिल्म में दिखते हैं। राज की लव लाइफ भी चर्चाओं में रही है। उन्होंने फिल्मी दुनिया में प्रवेश करने से पहले ही साल 1975 में नादिरा के साथ शादी रचा ली थी। उनके दो बच्चे जूही और आर्य बब्बर है। फिल्मों में आने के बाद उनकी मुलाकात स्मिता पाटिल से हुई, जिनसे उन्होंने साल 1983 में दूसरी शादी कर ली।

उनके एक बेटा प्रतीक बब्बर हैं। स्मिता ने साल 1986 में मात्र 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस बीच जूही बब्बर ने अपने पिता की दूसरी शादी के बारे में खुलकर बात की। जूही ने कहा कि मेरे पिता ने जब मुझसे दूसरी शादी के बारे में बात की थी, तो उस वक्त मेरी उम्र केवल 7 साल थीं। स्मिता आंटी मेरे और मेरे भाई के लिए बहुत अच्छी थीं। वह हमारे लिए बहुत एफर्ट करती थीं। स्मिता ने हम दोनों को अपना बच्चा मान लिया था। वो कहीं बाहर जाती तो हमारे लिए कुछ लाती थी।

अगर हम उनके घर जाते थे, तो वह हमारे लिए कुछ पसंद का खाना रखती थीं। उनके साथ हमारी यादें बहुत अच्छी हैं, हालांकि वो ज्यादा नहीं हैं। एक बच्चे के तौर पर मुझे पता था कि ये वो महिला है, जिनके साथ मेरे पिता अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं। मुझे ये भी पता था कि ये ही वो वजह है, जिसकी वजह से मेरी मां नाखुश हैं। मैं इसमें सेंसिटिव शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहती, लेकिन मैं समझ रही थी कि मैं खुश थी और आंटी भी बहुत कुछ करती थीं। लेकिन ये सब मैं अपनी मां से शेयर नहीं करती थी, क्योंकि मुझे पता था कि उन्हें इस चीज से तकलीफ होगी। मां और आंटी के बीच संबंध काफी अच्छा था।

juhi babbar,actress juhi babbar,raj babbar,actor raj babbar,smita patil,raj smita marriage,arya babbar,prateek babbar,manjul sinha,director manjul sinha,manjul death

अपने परिवार के साथ गोवा घूमने गए थे डायरेक्टर मंजुल सिन्हा

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित और बड़े डायरेक्टर्स में से एक मंजुल सिन्हा का निधन हो गया है। उन्होंने 14 जनवरी को गोवा में अपनी अंतिम सांस ली। मंजुल परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। वहां मंजुल को अचानक हार्ट अटैक आ गया। जब तक उन्हें मेडिकल हेल्प मिली वह दम तोड़ चुके थे। मंजुल के जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

मंजुल के निधन से उनका परिवार सदमे में है। प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने मंजुल के निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने मंजुल की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “मंजुल सिन्हा एक इंस्टीट्यूशन थे, उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। मैंने अपने टीवी करिअर की शुरुआत उन्हीं के साथ की थी। मैंने उनके साथ एक दशक से ज्यादा समय तक काम किया। मुझे इस नुकसान से बाहर आने में अभी काफी समय लगेगा।”

पंडित ने मंजुल को अपना 'फिल्म गुरु' बताया। मुंबई आने के बाद दिवंगत डायरेक्टर का परिवार उनके लिए शोक सभा का आयोजन करेगा, जिसमें उनके इंडस्ट्री के दोस्त और साथी कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। मंजुल ने ‘ये जो है जिंदगी’, ‘खामोश’ और ‘जिंदगी खट्टी मीठी’ जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियलों का निर्देशन किया था। मंजुल ने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) पुणे से साल 1977 में स्नातक की डिग्री ली।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ