Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

800 करोड़ की हवेली के मालिक हैं सैफ अली खान, 1200 करोड़ की नेटवर्थ, गुजरे जमाने की अभिनेत्री हैं माँ

छोटे नवाब करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, इसमें कोई शक नहीं है। सैफ अली खान एक लग्जरी लाइफ जीने में विश्वाश करते हैं। उनके पास लग्जरी और महंगी गाड़ियों का स्टॉक है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 12:23:20

800 करोड़ की हवेली के मालिक हैं सैफ अली खान, 1200 करोड़ की नेटवर्थ, गुजरे जमाने की अभिनेत्री हैं माँ

सैफ अली खान के घर चोरी और एक्टर पर हमले के मामले ने फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है। चोर ने बीती आधी रात को सैफ अली खान के घर में सेंधमारी और जब पकड़ा गया तो एक्टर पर धारदार चाकू से हमला कर फरार हो गया। सैफ अली खान घर पर अकेले थे। वहीं करीना कपूर अपनी बेस्टी संग पार्टी में थी। इस हमले में छोटे नवाब की स्टार वाइफ करीना कपूर खान और दोनों बच्चे सेफ हैं। वहीं, सैफ अली खान बॉलीवुड के रईस एक्टर्स में से एक हैं। सैफ अली खान पूर्व क्रिकेट मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं। ऐसे में चोर ने सैफ के घर चोरी की वारदात को अंजाम तो दिया, लेकिन पकड़ा गया। आइए जानते हैं आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं सैफ अली खान।

सैफ अली खान का फिल्मी करियर


सैफ अली खान 90 के दशक से अब तक फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। सैफ ने फिल्म परंपरा (1993) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई थी। इसके बाद आशिक आवारा, पहला नशा, पहचान, इम्तिहान, ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, दिल तेरा दिवाना, कीमत, कच्चे धागे, आरजू, हम साथ-साथ हैं जैसी फिल्में 90 के दशक में रिलीज हुई थीं। इसके बाद साल 2001 में रिलीज हुई तीन दोस्तों की कहानी पर बेस्ड फिल्म दिल चाहता है ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

सैफ अली खान के पिता भले ही जाने-माने क्रिकेटर थे, लेकिन उनकी मां शर्मिला टैगोर अभिनेत्री गुजरे जमाने की हिट एक्ट्रेस थीं, जिनकी बदौलत सैफ अली खान फिल्म इंडस्ट्री में आए। आज सैफ, पत्नी करीना, मां शर्मिला, बहन सोहा अली खान और बहनोई कुणाल खेमू सभी फिल्मों में काम करते हैं। वहीं, सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह भी एक शानदार एक्ट्रेस रह चुकी हैं और बेटी सारा अली खान ने डेब्यू कर लिया है और बेटा इब्राहिम अली खान का डेब्यू बाकी है। वहीं, सैफ अली खान दूसरी शादी करीना कपूर से हुई और एक्टर अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान को एक क्रिकेटर बनाना चाहते हैं।

सैफ अली खान जीरो कंट्रोवर्सी एक्टर हैं। सैफ अली खान की किसी भी एक्टर और पर्सनैलिटी से कोई विवाद सामने नहीं आया है। सैफ अपने परिवार और काम पर ही ध्यान देते हैं। सैफ अली खान के लिए एक्टिंग करना उनके लिए शौक है।
छोटे नवाब करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, इसमें कोई शक नहीं है। सैफ अली खान एक लग्जरी लाइफ जीने में विश्वाश करते हैं। उनके पास लग्जरी और महंगी गाड़ियों का स्टॉक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान की नेटवर्थ 1200 करोड़ रुपये है। वहीं, उनकी कुल चल और अचल संपत्ति की कीमत 5000 करोड़ रुपये के आसपास है। सैफ अली खान 103 करोड़ रुपये के बंगले में रहते हैं और उनके पटौदी हाउस की कीमत 800 करोड़ रुपये है, जिसमें कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। सैफ अली खान एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं और टीवी विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करते हैं। वहीं, करीना और सैफ की कुल नेटवर्थ 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका