Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्भधारण की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए हानिकारक है करेला, जाने और नुकसान

करेला प्रकृति की एक अनमोल देन है। इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। करेले के सेवन से डायबिटीज में लाभ, वजन घटाने तथा ऐसे कई फायदे होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Nov 2017 7:43:57

गर्भधारण की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए हानिकारक है करेला, जाने और नुकसान

करेला प्रकृति की एक अनमोल देन है। इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। करेले के सेवन से डायबिटीज में लाभ, वजन घटाने तथा ऐसे कई फायदे होते हैं। लेकिन हर किसी के लिए करेले का अत्याधिक सेवन सिर्फ फायदों से भरा हो, ऐसा जरूरी नहीं है। विभिन्न शोधों के आधार पर जानें करेले का अधिक सेवन करने के ये साइड इफेक्ट जो आपको अब तक नहीं पता होंगे। प्रेगनेंसी में, बच्चों के लिए, लिवर, दिल की धड़कन आदि के लिए करेला नुकसानदायक हो सकता हैं। तो चलियें जानते हैं करेले के नुकसान।

* प्रेगनेंसी में नुकसानदायक :

करेले के जूस में मोमोकैरिन नामक तत्व होता है जो पीरियड्स के बहाव को बढ़ा देता है। गर्भावस्था के दौरान करेले का अधिक सेवन करने से गर्भपात तक हो सकता है। कई बार इसके अधिक सेवन से प्रेगनेंसी के दौरान पीरियड्स की स्थिति भी पैदा हो सकती है। साथ ही करेले में एंटी लैक्टोलन तत्व भी होते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान दूध बनने की प्रक्रिया में परेशानी डालते हैं।

* फर्टिलिटी पर प्रभाव :

गर्भावस्था ही नहीं बल्कि गर्भधारण की चाह रखने वाले महिलाओं के लिए करेला नुकसानदायक हो सकता है। करेले में मौजूद तत्व फर्टिलिटी संबंधित दवाओं का प्रभाव खत्म कर देता है।

* बच्चों के लिए हानिकारक :

करेला का अधिक सेवन बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल करेले के बीज को कवर करने वाले लाल तत्व विषाक्त होते हैं। इसका सेवन करने से बच्चों को उलटी या दस्त का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यदि आपके बच्चे को एलर्जी है तो उसे करेले का सेवन न करने दें।
side effects of eating bitter ground,health tips in hindi,side effects of bitter ground,healthy living * लिवर व किडनी संबंधी रोगियों को नुकसान :

लिवर व किडनी के मरीजों के लिए भी करेले का अत्याधिक सेवन हानिकारक साबित हो सकता है। यह लिवर में एन्जाइम्स के निर्माण को बढ़ा देता है जिससे लिवर प्रभावित होता है। वहीं करेले के बीजों में लेक्टिन नामक तत्व होता है जो आंतों तक प्रोटीन के संचार में बाधा उत्पन्न कर सकता है।

* हाइपोग्लाइकेमिया कोमा :

करेले के नुकसान में एक नुकसान हाइपोग्लाइकेमिया कोमा नामक मानसिक समस्या का पैदा होना भी है। करेले का अधिक सेवन करने से शुगर कम हो जाती है। यह रक्त में शुगर के स्तर को इतना कम कर देती है कि इससे हाइपोग्लाइकेमिया कोमा की समस्या पैदा हो जाती है।

* हीमोलाइटिक एनीमिया :

करेले का अधिक सेवन करने से हीमोलाइटिक एनीमिया की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में पेट दर्द, सिर दर्द, बुखार या कोमा की स्तिथि उत्पन्न हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology