दीवाली में पटाखों के धुए से कई लोगों को एलर्जी भी होती हैं। एलर्जी बेहद कॉमन बीमारी है। खानपान में मिलावट और वातावरण में प्रदूषण की वजह से एलर्जी की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। अक्सर स्वस्थ और सेहतमंद दिखने वाले व्यक्ति भी इससे बच नहीं पाते हैं। आजकल प्रदूषण के कारण हवा में कई प्रकार विषैले तत्व बढ़ रहे हैं, जो सांस की नली से होते हुए हमारे फेफड़ों तक पहुंच रहे हैं। एलर्जी कई तरह के चर्म रोगों का भी कारण बन जाती है। कुछ घरेलू उपाय करके आप एलर्जी का उपचार कर सकते हैं।
* अगर किसी को धूल और धुएं से एलर्जी है तो घर से बाहर निकलने से पहले नाक पर रुमाल रखना चाहिए। बचाव ही एलर्जी का इलाज है।
* अगर आपको नाक की एलर्जी की वजह से खांसी जुखाम या नाक बह रही है तो आधा चमच्च सितोप्लादी चूर्ण (SITOPALADI Churan) और आधा चमच्च गिलोय चूर्ण मिलाकर सुबह शाम 2 बार सेवन करे।
![दीवाली में पटाखों के धुएं से हुई एलर्जी से पाए निजात इन घरेलू उपायों से... allergy problem,home remedies,diwali,diwali special,diwali special 2017,diwali 2017]()
* सुबह उठकर गुनगुना नींबू पानी पिएं, इससे शरीर में विटामिन सी की कमी पूरी होती है। इससे एलर्जी की वजह से नजला जुकाम को ठीक करता है। आधे नींबू का रस और 1 चम्मच शहद गरम पानी में मिलाकर पीने से भी एलर्जी से राहत मिलती है।
* चार से पांच बूंदे कैस्टर आयल फलों या सब्जी के जूस में मिलाकर सुबह खाली पेट ले, जूस के इलावा आप पानी का इस्तेमाल भी कर सकते है। इस नुस्खे से एलर्जी में आराम मिलता हैं।
* नीम पर चढ़ी गिलोय के रस को 1 से 3 ग्राम हरिद्रा खंड चूरन के साथ लेने से भी लाभ मिलता है। पुरानी से पुरानी एलर्जी भी इस रामबाण उपाय के आगे नहीं टिकती है।
* चुकंदर का जूस 100 मिली, खीरे का जूस 100 मिली और गाजर 300 मिली मिलाकर रोज़ पीने से आराम मिलता है।