Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोजाना जिम जाने वालों को ध्यान में रखनी चाहिए ये बातें, तभी मिलेगा फ़ायदा

वर्कआउट करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे कि शरीर का सही तरीके से विकास हो सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Jan 2018 2:47:10

रोजाना जिम जाने वालों को ध्यान में रखनी चाहिए ये बातें, तभी मिलेगा फ़ायदा

आज की लाइफस्टाइल को देखते हुए शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखने के लिए जिम करने की आवश्यकता होती हैं। हम सभी चाहते है शरीर को वर्कआउट करके फिट रखना लेकिन वर्कआउट करते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं। वर्कआउट करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे कि शरीर का सही तरीके से विकास हो सकें। तो आइये जानते हैं उन बातों को ध्यान रखने योग्य हैं।

* आपकी कसरत का फायदा आपको तभी अच्छे से मिलेगा जब आप उसे करने के बाद आधे घंटे के अंदर कुछ खा लें। आपके द्वारा खाई जा रही चीज प्रोटीन से भरपूर होगी तो और अच्छा है।
fitness tips,workout tips,gym,Health tips,healthy living * केला में विटामिन ए,बी, सी और ई के साथ साथ जिंक, आयरन और पोटैशियम जैसे खनीज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। यही वजह है कि इस फल को 'नैचुरल पावर बार' भी कहा जाता है। व्यायाम शुरू करने के 30-45 मिनट पहले केला खाएं।

* अक्सर लोग जल्दबाजी में फैटी फूड का सेवन करते हैं जबकि ऐसा नही करना चाहिए, क्यों कि वसा हमारी पाचन क्रिया को धीमा कर देता है, इसलिए वर्कआउट के बाद हमेशा हेल्दी फूड और वसारहित भोजन लेना चाहिए, जो हमारी बॉडी पर ज्यादा असर करे।

* कसरत के बाद आपको ध्यान रखना होगा कि क्या खा रहे हैं। जैसे अगर कसरत शाम को की है तो आपको कार्बोहाइड्रेट वाला खाना कम खाना चाहिए और अगर कसरत सुबह कर रहे हैं तो आप ऐसा खाना खा सकते हैं। बिस्कुट, चीनी, केक, स्नैक्स, कैंडी में कार्बोहाइड्रेट होता है।

* ओट्स शरीर की कार्बोहाइड्रेट की जरूरत को पूरा करता है। साथ ही इसे पचने में भी वक्त लगता है। यानी अगर इसे कसरत करने से पहले खाया जाए, तो इससे पहले कि यह पचे और इसका कार्बोहाइड्रेट शरीर में फैट बनकर स्टोर हो, कसरत के दौरान शरीर अपनी एनर्जी की जरूरत को ओट्स से मिल रहे कार्बोहाइड्रेट से पूरा कर लेता है। ओट्स में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने के बाद सुस्ती नहीं आती।

* हैवी एक्सरसाइज करने वालों को पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी होता है। क्यों कि जब हम सोते हैं तो हमारी बॉडी खुद को रिकवर करती है, ऐसे में आराम की जरूरत होती है।

* अंडे में प्रोटीन प्रचूर मात्रा में मौजूद होता है। साथ ही इसमें अमीनो एसि़ड होता है जो वर्कआउट के दौरान मसल टिश्यू को हुए नुकसान की भरपाई करने में शरीर को मदद करता है। अंडे का पीला भाग निकालकर इसे खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे के इस हिस्से में फैट होता है जो मेटाबॉलिस्म को धीमा करता है और वर्कआउट के दौरान थकान होती है।

* कई लोगों को लगता है देशी घी खाने से वह मोटे हो जाएंगे। ऐसे लोग देशी घी खाना छोड़ देते हैं जोकि गलत है। कसरत करने वाले को दिन में कम से कम एक चमच्च देशी घी जरूर खाना चाहिए।

* जिम के बाद पसीना आता है और इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पानी की इस कमी को पूरा करने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

* दही में अपना पसंदीदा फल मिलाकर खाएं। हो सके तो ग्रीक योगहर्ट खाएं क्योंकि आम दही की तुलना में ग्रीक योगहर्ट में प्रोटीन दोगुनी मात्रा में और कार्ब्स कम होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology