न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट के बीच शुरू हुई टीवी सीरियल्स की शूटिंग, इन गाइडलाइंस का करना होगा पालन

शूटिंग शुरू करने को लेकर FWICE और CINTAA ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें शूटिंग से संबंधित कुछ अहम सावधानियों से लेकर शूटिंग सेट पर स्वच्छता, एक्टर्स और अन्य कर्मियों की शिफ्ट, फीस का भुगतान संबंधी कई अहम नियमों का उल्लेख किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jun 2020 6:11:33

कोरोना संकट के बीच शुरू हुई टीवी सीरियल्स की शूटिंग, इन गाइडलाइंस का करना होगा पालन

देश में अब टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो गई है। अनलॉक 1 में राज्य सरकार की तरफ से दी गई अनुमति के बाद कुछ अहम नियमावली के साथ शूटिंग की अनुमति दी गई है और टेलीविजन इंडस्ट्री एक बार फिर पटरी पर लौट रही है। दरअसल, 25 मई को महाराष्ट्र सरकार ने शूटिंग के लिए अनुमति दे दी थी और सभी प्रसारणकर्ताओं से कहा कि वे सेट पर सावधानी बरतें और महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने कड़े शब्दों में ये भी साफ कर दिया है कि अगर दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जाएगा तो शूटिंग को रोक दिया जाएगा। अब केवल कुछ सेटों पर शूटिंग शुरू हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में शूटिंग मुंबई के कई हिस्सों में शुरू होगी।

शूटिंग शुरू करने को लेकर FWICE और CINTAA ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें शूटिंग से संबंधित कुछ अहम सावधानियों से लेकर शूटिंग सेट पर स्वच्छता, एक्टर्स और अन्य कर्मियों की शिफ्ट, फीस का भुगतान संबंधी कई अहम नियमों का उल्लेख किया गया है।

बता दें FWICE और CINTAA ने शूटिंग को लेकर एक गाइडलाइंस जारी की है। इसके मुताबिक-

- सेट पर मुख्य कलाकारों सहित आने वाले सभी लोगों को एंट्री गेट पर ही सैनेटाइज करवाना जरूरी होगा।
- सेट पर आने वाले हर व्यक्ति का कोरोना टेस्ट किया जाना जरूरी है और उसकी रिपोर्ट के बाद ही उन्हें सेट पर आने की अनुमति दी जाएगी।
- इसके अलावा सेट पर सोशल डिस्टेन्सिंग सहित मास्क और ग्लब्स का इस्तेमाल अनिवार्य होगा।
- सेट पर केवल 33 सदस्यों को अनुमति दी जाएगी और केवल उन्हीं लोगों को सेट पर अनुमति होगी जिनका इंश्योरेंस हुआ है।
- सेट्स को हर 2 घंटे में सैनेटाइज करना अनिवार्य होगा। सभी निर्माताओं को सेट पर कई वॉशरूम बनाने के लिए कहा गया है और वॉशरूम को हर 2 घंटे में साफ करना है।

इन दो सीरियल्स की शुरू हुई शूटिंग

बता दे, दो टीवी शो - 'प्यार की लुका छुपी' और 'शक्ति - अस्तित्व के एहसास की' की शूटिंग कल नायगांव में शुरू हो गई। दोनों शो के निर्माता पवन कुमार ने BT को बताया, 'हां, हमने शूटिंग शुरू कर दी है, क्योंकि हमारे पास महाराष्ट्र सरकार से शूटिंग शुरू करने को लेकर अनुमति है। हम अपनी टीम की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम समय-समय पर सेट की सफाई का ध्यान दे रहे हैं और सभी तरह की सावधानियां भी बरत रहे हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक

अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी

रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0

समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस

E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत

शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका

'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?

IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह

'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन

क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड

बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई

'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम

लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव