न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारती और हर्ष की गिरफ्तारी पर साथी कॉमेडियन सुनील पाल बोले - 'मैं बहुत हैरान और दुखी हूं'

मैंने भारती को ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में इंट्रोड्यूस किया और मैंने देखा कि वह अपने काम के साथ कितनी लोकप्रिय हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Nov 2020 12:27:18

भारती और हर्ष की गिरफ्तारी पर साथी कॉमेडियन सुनील पाल बोले - 'मैं बहुत हैरान और दुखी हूं'

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) का नाम ड्रग्स केस में आने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने दोनों पति- पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया है। हालांकि भारती और हर्ष ने कोर्ट में अपनी बेल की अर्जी डाल दी है। इसकी सुनवाई आज सोमवार को होगी। भारती सिंह को कल्याण जेल में शिफ्ट किया जाएगा, वहीं हर्ष को टलोजा जेल में ले जाया जाएगा। चूंकि ये ड्रग्स के सेवन का मामला है इसलिए बेल याचिका किला कोर्ट में दाखिल होगी। अब दोनों की अर्जी पर सुनवाई सोमवार को होगी जिसके बाद ये पता चलेगा कि भारती सिंह को आगे राहत मिलेगी या नहीं। उधर भारती सिंह के साथ ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो में भाग लेने वाले कॉमेडियन सुनील पाल ने अपनी प्रतिकिया दी है।

सुनील पाल ने कहा, 'मैंने भारती को ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में इंट्रोड्यूस किया और मैंने देखा कि वह अपने काम के साथ कितनी लोकप्रिय हैं। मैं खुश था, उसने मुझे एक भाई के रूप में माना और मेरा हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वह संस्कारी और प्यारी लड़की है। यहां तक कि हर्ष भी एक अच्छा लड़का है, तो यह सब कैसे और कहां से शुरू हुआ, यह किस तरह का समूहवाद है, जो उसे ड्रग्स लेने के लिए उकसा रहा है, मैं बहुत हैरान और दुखी हूं।'

sunil pal,bharti singh,harsh limbachiyaa,ncb,drug case,tv gossips,ncb news

इतनी कॉमेडी कैसे हो रही थी अब पता चला : राजू श्रीवास्तव

सुनील के अलावा राजू श्रीवास्तव ने भी इस मामले पर दुख जताया है। राजू श्रीवास्तव ने कहा 'उन्हें तो इस बात का बिलकुल भी यकीन नहीं हो रहा। वह इस बात से बहुत हैरान हैं और उन्हें समझ में भी नहीं आ रहा है कि बॉलीवुड में ऐसा क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले तो भारती के बारे में जब यह खबर सामने आई तो उन्हें यकिन नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने खुद इस बात को स्वीकारा तो उन्हें बहुत हैरानी हुई।'

राजू ने कहा 'क्या जरूरत है ये सब लेने की, क्या इसके बिना कॉमेडी नहीं हो पाती है? उन्होंने कहा कि वो भारती के साथ काम कर चुके हैं और उनकी शादी में भी शामिल हो चुके हैं। शादी में डांस हो रहा था, सभी लोग मस्ती कर रहे थे। रातभर डांस कर रहे थे। उनका इस तरफ ध्यान भी नहीं गया कि आखिर इतनी कॉमेडी ये कैसे कर रहे हैं, लेकिन अब पता चल गया कि ये सब कैसे हो रहा था।'

sunil pal,bharti singh,harsh limbachiyaa,ncb,drug case,tv gossips,ncb news

'अपनी गलती स्वीकारो और ड्रग्स छोड़ने की कसम खाओ' : जॉनी लीवर

जॉनी लीवर ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की गिरफ्तारी और ड्रग्स के सेवन पर अपनी राय रखी। जॉनी लीवर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा, 'मैं भारती और हर्ष से सिर्फ एक बात कहना चाहूंगा। जब आप लोग बाहर आओ तो साथ काम करने वाले छोटे और बड़े हर आर्टिस्ट से गुजारिश करना कि वो ड्रग्स का सेवन न करें।' जॉनी लीवर ने आगे कहा, 'संजय दत्त को देखो। उन्होंने दुनिया के सामने कुबूल किया कि ड्रग्स लेते थे और कैसे उन्होंने इससे छुटकारा पाया। इससे बड़ा और क्या उदाहरण होगा? अपनी गलती स्वीकारो और ड्रग्स छोड़ने की कसम खाओ। इस केस के लिए तुम्हें कोई फूलों का गुलदस्ता देने नहीं आएगा।'

जॉनी लीवर ने कहा 'अब ड्रग्स का सेवन वैसा ही है जैसे पहले के दिनों में शराब का सेवन हुआ करता था। शराब बहुत ही आसानी से मिल जाती थी और बहुत पार्टियां होती थीं। मैंने भी शराब पीने की गलती की है। लेकिन जब मुझे एहसास हुआ कि शराब मेरे टैलेंट और क्रिएटिवटी को खराब कर रही है तो मैंने पीना छोड़ दिया।'

ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर जॉनी बोले, 'लेकिन आज के समय में क्रिएटिव लोगों का ड्रग्स लेना हद से आगे निकल चुका है। और अगर आप ड्रग्स लेते हुए पकड़े गए तो सोचिये आपके घरवालों पर क्या बीतेगी, जो आपकी कहानी टीवी पर देख रहे हैं। अगर यह ड्रग्स लेने का सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो पूरी इंडस्ट्री खराब हो जाएगी।'

जॉनी लीवर ने कहा कि इसीलिए वह छात्रों से कहते हैं कि ड्रग्स जैसी चीजों से दूर रहें। क्योंकि जेल जाओगे और जेल हम जैसे क्रिएटिव लोगों के लिए सही जगह नहीं है। ड्रग्स लेना कमजोरी की निशानी है और यह सिर्फ आपकी सेहत और नाम ही खराब होता है। यह आपका करियर भी खराब करता है। हम सीनियर्स के अलावा उन लोगों को भी हमारे जूनियर्स को ड्रग्स के सेवन के प्रति समझाने की जरूरत है जिन्होंने खुद कुबूल किया है। नहीं तो हमारी इंडस्ट्री खराब हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका