न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KBC in Court : कौन बनेगा करोड़पति में यह सवाल पूछ फंसे अमिताभ बच्चन, बिहार के इस कोर्ट में परिवाद दायर

भारतीय सिनेमा जगत के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) विवादों में घिरता नजर आ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Nov 2020 10:12:30

KBC in Court : कौन बनेगा करोड़पति में यह सवाल पूछ फंसे अमिताभ बच्चन, बिहार के इस कोर्ट में परिवाद दायर

भारतीय सिनेमा जगत के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) विवादों में घिरता नजर आ रहा है। इस शो को लेकर मुजफ्फरपुर की अदालत में परिवाद दर्ज कराया गया है। धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के आरोप लगाते हुए सिकंदरपुर निवासी आचार्य चंद्रकिशोर पाराशर ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में अमिताभ बच्चन समेत सात लोगों पर परिवाद दर्ज कराया है। इसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन, एक टीवी क्विज शो के निर्देशक अरुणेश कुमार, राहुल वर्मा, टीवी चैनल के अध्यक्ष मनजीत सिंह, सीईओ एनपी सिंह व प्रतिभागी बेजवाड़ा विल्सन समेत सात को नामजद किया है। परिवाद पर अगली सुनवाई के लिए तीन दिसंबर की तिथि तय की गई है।

KBC पर ये हैं आरोप

जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर निवासी आचार्य चंद्रकिशोर पाराशर ने आरोप लगाया है कि शो के दौरान प्रतिभागी से धर्मशास्त्र से संबंधित एक सवाल पूछा गया। सवाल व विकल्प में दिए गए उत्तर आपत्तिजनक थे। इससे धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। चंद्रकिशोर पाराशर ने आरोप लगाया है कि 30 अक्टूबर को वो अपने आवास पर 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन-12 के एपिसोड को देख रहे थे। कार्यक्रम में होस्ट अमिताभ बच्चन थे। दूसरी जगह पर जबाब देने के लिए बैजवारा विल्सन बैठे थे। वो सारे सवालों का जवाब सोच समझकर दे रहे थे। हर सवाल के बीच-बीच में अमिताभ बच्चन और बैजवारा विल्सन हंसी मजाक कर रहे थे। एपिसोड के बीच में अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से 64 लाख रुपए का सवाल पूछा था। उस सवाल से हिंदू भावना को ठेस पहुंची है।

30 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन ने यह सवाल पूछा था

25 दिसंबर 1927 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनुयायियों ने किस धर्मग्रंथ की पर्चियां जलाईं थीं?

ये थे चार आप्शन

A. विष्णुपुराण,
B. भागवत गीता,
C. ऋगवेद,
D. मनुस्मृति

इसी प्रश्न को लेकर वादी चंद्रकिशोर परासर का परिवाद में कहना है कि जान बूझकर हिंदू भावना का ठेस पहुंचाने के लिए शो में इस तरह का प्रश्न सेट किया गया। इससे हिंदू भावना को आघात पहुंचता है। न्यायालय 3 दिसंबर को ग्रहण के बिंदु पर सुनवाई करेगी। यानि इस परिवाद को मुकदमा के रूप में लिया जाए कि नहीं, इसका फैसला 3 दिसंबर को होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव