न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत की बहन का इमोशनल नोट, मिठाई भी है.. राखी भी है.. पर वो कलाई नहीं जिस पर...

सुशांत के अचानक चले जाने के गम से उनके परिवारवाले अभी तक उबर नहीं पाए हैं। सुशांत के अलविदा कह जाने से उनकी बहनें राखी के मौके पर अपने भाई को बेहद मिस कर रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Aug 2020 11:26:43

सुशांत की बहन का इमोशनल नोट, मिठाई भी है.. राखी भी है.. पर वो कलाई नहीं जिस पर...

34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित आवास पर मृत मिले थे। उनके मौत के मामले की जांच मुंबई पुलिस के साथ परिवार द्वारा पटना में शिकायत दर्ज कराने के बाद बिहार पुलिस भी कर रही है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलवाने के लिए पूरा देश साथ खड़ा दिख रहा है। एक्टर के फैन्स लंबे समय से इस केस में सीबीआई जांच चाहते हैं।

वहीं, सुशांत के अचानक चले जाने के गम से उनके परिवारवाले अभी तक उबर नहीं पाए हैं। सुशांत के अलविदा कह जाने से उनकी बहनें राखी के मौके पर अपने भाई को बेहद मिस कर रही हैं। हर साल की तरह वे अब सुशांत को कभी राखी नहीं बांध पाएंगी। इसी दुख को जताते हुए सुशांत की बहन रानी ने इमोशनल नोट लिखा है।

sushant singh rajput,sister shweta,shweta demand justice,shweta request to pm,sushant singh raput case,sushant film,sushant singh rajput suicide case,bollywood news

क्या लिखा सुशांत की बहन ने?

गुलशन, मेरा बच्चा

आज मेरा दिन है।

आज तुम्हारा दिन है।

आज हमारा दिन है।

आज राखी है।

पैंतीस साल के बाद ये पहला अवसर है जब पूजा की थाल सजी है। आरती का दीया भी जल रहा है। हल्दी-चंदन का टीका भी है। मिठाई भी है। राखी भी है। बस वो चेहरा नहीं है जिसकी आरती उतार सकूं। वो ललाट नहीं है जिसपर टीका सजा सकूं। वो कलाई नहीं जिस पर राखी बांध सकूं। वो मुंह नहीं जिसे मीठा कर सकूं। वो माथा नहीं जिसे चूम सकूं। वो भाई नहीं जिसे गले लगा सकूं।

वर्षों पहले जब तुम जब आए थे तो जीवन जगमग हो उठा था। जब थे तो उजाला ही उजाला था। अब जब तुम नहीं हो तो मुझे समझ नहीं आता कि क्या करूं? तुम्हारे बगैर मुझे जीना नहीं आता। कभी सोचा नहीं कि ऐसा भी होगा। ये दिन होगा पर तुम नहीं होगे। ढेर सारी चीजें हमने साथ-साथ सीखी। तुम्हारे बिना रहना मैं अकेले कैसे सीखूं। तुम्हीं कहो।

हमेशा तुम्हारी

रानी दी

सुशांत की बहन श्वेता की पीएम मोदी से की अपील

बता दे, सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने सुशांत को न्याय दिलवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है। श्वेता ने पीएम मोदी के ही एक ट्वीट को रीट्वीट कर उन से गुहार लगाई है। पीएम ने लोकमान्य तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर एक वीडियो शेयर किया था। अब उसी वीडियो के जरिए श्वेता ने पीएम मोदी से सुशांत मामले में मदद मांगी है। श्वेता ट्वीट कर कहती हैं- सर यही समय है कि हम लोकमान्य तिलक की न्याय की परिभाषा को समझे। आप भी इसी न्याय से प्रेरित हैं। ऐसे में मेरी प्रार्थना है कि आप जल्द से जल्द सुशांत मामले में भी देखें।

बता दें, सुशांत सिंह के सुसाइड करने की वजह की तहकीकात दो राज्यों की पुलिस कर रही है। बिहार पुलिस मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची है। वहीं पहले से इस केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस पर बिहार पुलिस ने सहयोग ना करने का आरोप लगाया है। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच सुशांत केस को लेकर खींचतान चल रही है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत का परिवार न्याय और मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रोज नए मोड़ आ रहे हैं। मामले की जांच में अब महाराष्ट्र और बिहार पुलिस आमने-सामने आती नजर आ रही है। जांच के लिए रविवार को मुंबई पहुंचे पटना के एसपी विनय तिवारी को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने क्वारैंटाइन कर दिया। उनके हाथ पर क्वारैंटाइन की मुहर लगाते हुए उन्हें अगले आदेश तक एक घर में रहने को कहा गया है। मतलब साफ है कि वे अब जांच के लिए किसी से मिल नहीं सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव