न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार ने YouTuber को भेजा 500 करोड़ का मानहानि का नोटिस, सुशांत सिंह से जुड़ा है मामला

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही में बिहार (Bihar) के एक YouTuber को 500 करोड़ का मानहानि का नोटिस का भेजा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Nov 2020 2:23:20

अक्षय कुमार ने YouTuber को भेजा 500 करोड़ का मानहानि का नोटिस, सुशांत सिंह से जुड़ा है मामला

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही में बिहार (Bihar) के एक YouTuber को 500 करोड़ का मानहानि का नोटिस का भेजा है। यू-ट्यूबर पर आरोप है उसने अपने 'FF News' नाम के Youtube चैनल पर मुंबई पुलिस, आदित्य ठाकरे और अक्षय कुमार के खिलाफ गलत जानकारी और अपमानजनक वीडियो पोस्ट कर रखे थे। इतना ही नहीं YouTuber ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद उनके बारे में गलत जानकारी वाले वीडियोज़ अपलोड किए थे जिससे उसने 15 लाख की कमाई की थी। मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने यू-ट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज किया, हालांकि बाद में उसे इस शर्त पर ज़मानत मिल गई कि वो जांच में पुलिस के साथ सहयोग करेगा।

यह है पूरा मामला

मिड डे की खबर के मुताबिक, YouTuber का नाम राशीद सिद्दीकी की है जिसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है। राशीद, बिहार का रहने वाला है और पेशे से सिविल इंजीनियर है। राशिद ‘FF News’ नाम का एक यू-ट्यूब चैनल चलाता है जिस पर उसने मुंबई पुलिस, आदित्य ठाकरे और अक्षय कुमार के खिलाफ कुछ अपमानजनक वीडियो पोस्ट कर रखे थे। मामला सामने के बाद शिवसेना के लीगल सेल के वकील धर्मेंद्र मिश्रा ने राशिद के खिलाफ केस किया। मिश्रा की शिकायत पर सिद्दीकी के खिलाफ मानहानि, सार्वजनिक रूप से बदनाम करने और जानबूझकर अपमान के आरोप में केस दर्ज किया है। हालांकि, अदालत ने सिद्दीकी को अग्रिम जमानत दे दी है और उसे जांच में सहयोग करने को कहा है। राशिद सिद्दीकी ने बीते चार महीने में 15 लाख रुपए कमाए हैं।

राशिद ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर अक्षय कुमार के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने एक गलत जानकारी दी थी कि अक्षय कुमार, सुशांत को ‘एम एस धोनी’ फिल्म मिलने से नाखुश थे। इतना ही नहीं सुशांत की मौत के मामले में अक्षय ने आदित्य के साथ एक सीक्रेट मीटिंग की थी और रिया को कनाडा भेजने में मदद की थी। अब पूरा मामला सामने आने के बाद अक्षय ने राशिद को मानहानी का नोटिस भेजा है।

sushant singh rajput,Akshay Kumar,youtuber,rashid youtuber,entertainment,bollywood news

मुंबई पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया, 'अभिनेता की मौत को पैसे कमाने के एक अवसर के रूप में इस्तेमाल किया गया था, क्योंकि लोग इससे जुड़ी खबरें जानने के लिए बेताब थे। एक बार जब मीडिया ने अलग-अलग एंगल से रिपोर्ट करना शुरू कर दिया, तो YouTubers ने भी मौका देखकर फेक न्यूज पोस्ट करना शुरू कर दिया। उन्होंने मुंबई पुलिस की इमेज खराब की और लॉकडाउन के दौरान खूब पैसा कमाया।'

इससे पहले मुंबई साइबर पुलिस ने दिल्ली के वकील विभोर आनंद को गिरफ्तार किया था। आनंद पर राजपूत की मौत से संबंधित फेक वीडियो पोस्ट करने और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे को अपशब्द कहने का आरोप है। आनंद को भी इन वीडियो से हजारों सब्सक्राइबर मिले। सिद्दीकी के पास सुशांत की मौत से पहले दो लाख सब्सक्राइबर थे, जो अब बढ़कर 3.70 लाख हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव