न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

थियेटर्स मे रिलीज हुई 'सूरज पर मंगल भारी', नहीं मिल रहे दर्शक, रात के शोज कैंसिल

बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के अनुसार, लगभग 800 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई सूरज पे मंगल भारी ने 80 लाख रुपये का नेट कलेक्शन पहले दिन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Nov 2020 12:26:46

थियेटर्स मे रिलीज हुई 'सूरज पर मंगल भारी',  नहीं मिल रहे दर्शक, रात के शोज कैंसिल

अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म सूरज पर मंगल भारी रविवार (15 नवम्बर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 5 अक्टूबर को केंद्र सरकार द्वारा सिनेमाघर खोलने की इजाज़त मिलने के बाद रिलीज़ होने वाली यह पहली नई बॉलीवुड फिल्म है। आम तौर पर बॉलीवुड फ़िल्में शुक्रवार को रिलीज़ होती हैं, मगर सूरज पे मंगल भारी दिवाली के एक दिन बाद गोवर्द्धन पूजा के मौक़े पर रिलीज़ की गयी। मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म का पहला दिन ज़्यादा उत्साहवर्द्धक नहीं रहा। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के अनुसार, लगभग 800 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई सूरज पे मंगल भारी ने 80 लाख रुपये का नेट कलेक्शन पहले दिन किया।

suraj pe mangal bhari,sura pe mangal bhari box office collection,diwali,bollywood news,entertainment

मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों के खुलने के बाद रिलीज हुई पहली नई फिल्म है। सिनेमाघरों पर लगी पाबंदियों के हटने के बाद अब लोग थिएटर्स में जाकर इस फिल्म का मजा उठा रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के अनुसार, लगभग 800 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई। सूरज पे मंगल भारी ने 80 लाख रुपये का नेट कलेक्शन पहले दिन किया। ओवरसीज़ में भी सूरज पे मंगल भारी के कलेक्शंस काफ़ी कम रहे। अमेरिका में 20 स्क्रींस से 1.19 लाख रुपये मिले तो कनाडा में 5 स्क्रींस से 7.22 लाख रुपये का कारोबार हुआ।

मुंबई में शो हुए कैंसिल

TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के चर्चित मराठा मंदिर और गेटी थिएटर में रात के शोज हाल ही में कैंसिल कर दिए गए। जानकारी के मुताबिक, थिएटर्स का कहना है कि कम से कम 30 लोग होने पर ही शो चलाया जाएगा। जिस दिन रात के शोज कैंसिल किए गए उस दिन बहुत कम लोग थे। थिएटर मालिकों ने 15 लोगों को अच्छा डिसकाउंट देने की बात कही थी। लेकिन बावजूद इसके वे फिल्म देखने नहीं पहुंचे। हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ रात के शोज की हालत बुरी रही। सुबह और शाम के शोज में भी गिने चुने लोग ही फिल्म देखने पहुंचे।

बात करें फिल्म की तो मनोज बाजपेयी व दिलजीत दोसांझ के अलावा इसमें फातिमा सना शेख, विजय राज, अनु कपूर समेत अन्य कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। मनोज बाजपेयी ने फिल्म में कई रोल प्ले किए हैं जिनके चलते वह काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा सिनेमाघरों को जारी विशेष गाइडलाइंस के तहत थिएटर्स को 50% क्षमता के साथ खोला गया है। ज़ाहिर है, इसका असर कलेक्शंस पर पड़ेगा, मगर सिनेमाघरों की फ़िलहाल कोशिश दर्शकों को थिएटर्स तक लाने की है। देश के कई राज्यों में कोविड-19 (Covid-19) के केस अभी भी बढ़ रहे हैं। इन राज्यों में दर्शक एहतियातन बाहर नहीं निकल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका