न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आरोप / सलमान की बीइंग ह्यूमन में होती है मनी लॉन्ड्रिंग : अभिनव सिंह कश्यप

अभिनव कश्यप ने अपने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए सलमान खान और उनकी फैमिली पर जोरदार हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Jun 2020 4:57:55

आरोप / सलमान की बीइंग ह्यूमन में होती है मनी लॉन्ड्रिंग : अभिनव सिंह कश्यप

बीती 14 जून को सशक्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अवसाद में आकर स्वयं को फांसी पर लटका लिया। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर लेकर जबरदस्त बहस शुरू हो गई है। बॉलीवुड के कई सितारे नेपोटिज्म को लेकर अपने साथी सितारों पर जबरदस्त प्रहार किया है। इन्हीं में शामिल हुए हैं वर्ष 2010 में बॉलीवुड की दिशा और दशा बदलने वाले निर्देशक अभिनव सिंह कश्यप, जिन्होंने सलमान खान को वर्तमान स्टारडम प्रदान करने में सबसे अहम् भूमिका निभाई है। उनकी निर्देशित ‘दबंग’ ऐसी फिल्म रही है जिसने हिन्दी सिनेमा के उन दर्शकों को पुन: सिनेमाघरों में खींचा जो अपने एसी कमरों में बैठकर छोटे परदे पर फिल्में देख रहा था। इस फिल्म की सफलता के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी, 200 करोड़ी और 300 करोड़ी क्लबों की शुरूआत हुई। फिल्ममेकर अभिनव सिंह कश्यप ने सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने नाकामी के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके परिवार पर आरोप लगाया है।

sushant singh rajput,salman khan abhinav shingh kashyap being human,Salman Khan,being human,abhinav shingh kashyap,salman khan news,bollywood news

अभिनव कश्यप ने अपने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए सलमान खान और उनकी फैमिली पर जोरदार हमला बोला है। अभिनव ने सलमान खान की चैरिटी करने करने वाली संस्था बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन पर निशाना साधा है। फेसबुक पोस्ट में अभिनव कश्यप ने आरोप लगाया है कि सलमान खान की चैरिटी करने वाली संस्था केवल चैरिटी का दिखावा करती है, असल में यह संस्था मनी लॉन्ड्रिंग का अड्डा बनी हुई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'जनाब सलीम खान साहब का सबसे बड़ा आइडिया है बीइंग ह्यूमन। बीइंग ह्यूमन की चैरिटी महज एक दिखावा है... 'दबंग' की शूटिंग के दौरान मेरी आंखों के सामने 5 साइकल बंटती थीं... अगले दिन अखबारों में छपता था कि दानवीर सलमान खान ने 500 साइकिल गरीबों में बांटी... सारी कोशिश सलमान खान की गुंडे मवाली वाली छवि को सुधारने की थी ताकि इनके तमाम क्रिमिनल कोर्ट केस में मीडिया और जज इनपर थोड़ी रियायत बरतें।'

अभिनव ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'आज बीइंग ह्यूमन 500 रुपये की जीन्स 5 हजार में बेचता है... और पता नहीं किन-किन तरीकों से चैरिटी के नाम पर मनी लॉन्ड्रिंग चल रही है। सीधी सादी जनता की आंखों में धूल झोंककर उनसे नोट बटोर रहे हैं ये धूर्त लोग... इनकी मंशा किसी को कुछ देने की नहीं, सिर्फ लेने की है। सरकार को चाहिए कि बीइंग ह्यूमन की भी गहरी जांच हो... मैं सरकार का पूरा सहयोग करूंगा।'

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद अभिनव कश्यप ने यशराज फिल्म्स और सलमान खान के परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अभिनव सिंह कश्यप ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट में इतना तक कहा दिया था कि अगर उन्हें कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार खान परिवार होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव