न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यादें / जानिए ऋ‍ष‍ि कपूर को किसने दिया था निकनेम 'चिंटू'

एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया कि वो बचपन में जब उन्होंने अपने दोनों भाइयों रणधीर कपूर और राजीव कपूर के साथ स्कूल जाना शुरू किया था। उसी दौर में उनका निक नेम चिंटू रखा गया। इसके पीछे की कहानी कुछ इस तरह थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Apr 2020 1:30:00

यादें / जानिए ऋ‍ष‍ि कपूर को किसने दिया था निकनेम 'चिंटू'

बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। 67 साल की उम्र में गुरुवार सुबह मुंबई में उनका निधन हो गया। वह करीब 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। 70 के दशक में अपने पिता राजकपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से अपना करियर शुरू करने वाले ऋषि कपूर की अदाकारी के किस्से आज लोगों के जहन में घूम रहे है। ट्विटर पर @chintskap नाम से ट्विटर हैंडल बनाने वाले ऋष‍ि कपूर ने अपने निक नेम चिंटू से इसे पहचान दिलाई थी। अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और बेबाक बातों से उनकी ये पहचान खूब हिट हो गई थी। आइए जानते हैं- ऋष‍ि कपूर के इस न‍िकनेम के पीछे की कहानी। किसने उन्हें दिया था ये नाम।

मौत से पहले ऋषि कपूर ने किया था ये आखिरी ट्वीट, कोरोना वॉरियर्स के लिए बजाई थी थाली

ऋष‍ि कपूर का जन्म चार सितंबर 1952 में हुआ था। उनके परिवार का उनके जन्म से पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री में उनके दादा पृथ्वीराज कपूर और पिता राजकपूर छाए हुए थे। घर में सिनेमा का माहौल इस कदर था कि उन्हें बचपन से ही इसका शौक लग गया।

एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया कि वो बचपन में जब उन्होंने अपने दोनों भाइयों रणधीर कपूर और राजीव कपूर के साथ स्कूल जाना शुरू किया था। उसी दौर में उनका निक नेम चिंटू रखा गया। इसके पीछे की कहानी कुछ इस तरह थी।

rishi kapoor death,rishi kapoor news,rishi kapoor movie,rishi kapoor movies,rishi kapoor wife,rishi kapoor family,rishi kapoor died,rishi kapoor dead,rishi kapoor death news,rishi kapoor,bollywood news

ऋष‍ि कपूर ने बताया था कि उनके बड़े भाई रणधीर का घर का नाम डब्बू था। उस वक्त मैं पांच साल का था। एक दिन उन्होंने स्कूल में एक पहेली याद की। पहेली कुछ इस तरह थी, छोटे से चिंटू मियां, लंबी सी पूंछ...जहां जाएं चिंटू मिया वहां जाए पूंछ, इस पहेली का जवाब था सुई धागा।

अब बड़े भाई घर में आकर बार बार वही पहेली दोहराते थे, उन्हें इस पहेली में चिंटू शब्द इतना पसंद आया कि उन्होंने अपने छोटे भाई यानी मुझे चिंटू कहना ही शुरू कर दिया। उनके कहने के बाद धीरे धीरे उनका निक नेम चिंटू ही पड़ गया। लेकिन ऋष‍ि कपूर ने कहा था कि उन्होंने बचपन में ही तय किया था कि अपने बच्चों का कोई निक नेम नहीं रखूंगा।

बता दें कि ऋष‍ि कपूर को बचपन से ही एक्ट‍िंग का बहुत शौक था। वो अकेले में भी खुद को आईने में देखकर कभी हंसते तो कभी रोते और नोट करते कि हंसते-रोते वक्त मेरे चेहरे पर एक्सप्रेशन कैसे आते हैं। इसे उनके पिता और दादा दोनों ने भांप लिया था और पहली बार मेरा नाम जोकर में वो कम उम्र में पहली बार दिखे, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

rishi kapoor death,rishi kapoor news,rishi kapoor movie,rishi kapoor movies,rishi kapoor wife,rishi kapoor family,rishi kapoor died,rishi kapoor dead,rishi kapoor death news,rishi kapoor,bollywood news

युवा ऋष‍ि कपूर के लिए पहली बार उनके पिता ने उनके लिए पहली फिल्म बॉबी बनाई, इस लव स्टोरी से वो लोगों के दिलों में छा गए। इस फिल्म ने सिनेमा का एक ट्रेंड ही बदल दिया। ऋष‍ि कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके पापा के दोस्त और हमउम्र उन्हें चिंटू कहकर ही बुलाते थे।

यादें / 3 साल की उम्र में पहली बार पर्दे पर नजर आए थे ऋषि कपूर, पिता संग इस फिल्म में किया काम

rishi kapoor death,rishi kapoor news,rishi kapoor movie,rishi kapoor movies,rishi kapoor wife,rishi kapoor family,rishi kapoor died,rishi kapoor dead,rishi kapoor death news,rishi kapoor,bollywood news

ऋष‍ि कपूर ने अपने एक रेडियो इंटरव्यू में बताया था कि हम घर में खाना खा रहे थे और मेरे पिता ने मां को बोला, 'कृष्णा, मैं चाहता हूं कि चिंटू मेरा नाम जोकर में मेरे यंग वर्जन को प्ले करे।' यह सुनकर मैं बहुत उत्साहित हो गया था कि मेरे फिल्मों में काम करने के बारे में बात हो रही है। मैंने उनके सामने कुछ नहीं कहा। मैंने अपना खाना खत्म किया और अपने कमरे में गया। मम्मी तब पापा से कह रही थीं कि फिल्म की वजह से मेरी पढ़ाई पर असर पढ़ेगा। वो अलग बात है कि उस फिल्म से मेरी जिंदगी पर कुछ असर नहीं हुआ।' उन्होंने आगे आगे, 'लेकिन जब वे इस बात पर विचार कर रहे थे, मैं अपने कमरे में आया और अपनी स्टडी टेबल की दराज खोली। उसमें एक फुल शीट थी। मैंने उसपर अपने ऑटोग्राफ की प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया।'

मुश्किल होगा ‘रऊफ लाला’ को भुलाना, चला गया हिन्दी सिने इतिहास का सबसे बड़ा रोमांटिक नायक

rishi kapoor death,rishi kapoor news,rishi kapoor movie,rishi kapoor movies,rishi kapoor wife,rishi kapoor family,rishi kapoor died,rishi kapoor dead,rishi kapoor death news,rishi kapoor,bollywood news

3 साल की उम्र में पहली बार पर्दे पर आए थे नजर

यह तो हम सभी जानते है कि ऋषि कपूर ने फिल्म बॉबी से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरू की थी। लेकिन क्या आप जानते है कि उनकी पहली फिल्म बॉबी नहीं बल्कि पिता राज कपूर की 'श्री 420' थी? ऋषि कपूर ने खुद एक बार खुलासा किया था कि कैसे नरगिस ने उन्हें इस रोल को करने के लिए मनाया था। असल में ऋषि कपूर श्री 420 के गाने प्यार हुआ इकरार हुआ में नजर आए थे। इस गाने में राज और नरगिस के पीछे बारिश में चलने वाले तीन बच्चों में से एक ऋषि कपूर थे। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) उस समय 3 साल के थे और नरगिस ने उन्हें चॉकलेट का लालच देकर इस गाने में लिया था। ऋषि ने इस बारे में बात करते हुए बताया था, 'मुझे बोला गया था कि श्री 420 में मुझे एक शॉट देना है और मेरे बड़े भाई और बहन भी इस शॉट में होंगे। जब भी शॉट हो तब हमें बारिश में चलना था। ऐसे में शॉट के दौरान जब भी पानी मुझपे गिरता तो मैं रोने लगता। इसकी वजह से वो शूटिंग नहीं कर पा रहे थे। तो नरगिस ने मुझे कहा कि अगर तुम शॉट के दौरान अपनी आंखें खुली रखोगे और रोओगे नहीं तो मैं तुम्हें चॉकलेट दूंगी। इसके बाद मैंने सिर्फ चॉकलेट के लिए अपनी आंखें खुली रखीं और वो मेरा पहला शॉट था।

बता दें कि तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषि कपूर को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैंसर से जूझ रहे ऋष‍ि कपूर ने गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। उनकी विदाई पर पूरा बॉलीवुड ही नहीं पूरा देश गम में डूब गया है। एक दिन पहले अभ‍िनेता इरफान खान के बाद बॉलीवुड को ये दूसरा बड़ा झटका लगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव