न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में पहली बार होगा ‘विदेश संपर्क–स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन, 16 जुलाई को आरआईसी में जुटेंगे विशेषज्ञ और अधिकारी

राजस्थान में पहली बार 16 जुलाई को जयपुर के आरआईसी में ‘विदेश संपर्क–स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन होगा। सम्मेलन में सुरक्षित प्रवासन, प्रवासी भारतीयों, निवेश, पर्यटन और कौशल विकास समेत कई अहम विषयों पर चर्चा होगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 08 Jul 2026 8:39:40

राजस्थान में पहली बार होगा ‘विदेश संपर्क–स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन, 16 जुलाई को आरआईसी में जुटेंगे विशेषज्ञ और अधिकारी

जयपुर। राजस्थान में पहली बार ‘विदेश संपर्क–स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बुधवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा, विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक के दौरान कॉन्फ्रेंस के सेशन प्लान, वक्ताओं की सूची, विभागवार जिम्मेदारियां, अतिथियों की व्यवस्था, सत्रों के संचालन, लॉजिस्टिक्स, सुरक्षा प्रबंधन, मीडिया समन्वय और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सम्मेलन 16 जुलाई को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी), जयपुर में आयोजित होगा। इसका आयोजन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय की सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) श्रीप्रिया रंगनाथन तथा राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास करेंगे।

सुरक्षित और वैध प्रवासन को लेकर किया जाएगा जागरूक

इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और विभिन्न हितधारकों को सुरक्षित एवं वैध प्रवासन के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान फर्जी एजेंटों से सावधान रहने, अवैध प्रवासन के जोखिमों और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही विदेश मंत्रालय द्वारा संचालित कांसुलर सेवाओं, पासपोर्ट, वीजा सुविधाओं तथा प्रवासी भारतीयों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और पहलों की जानकारी भी प्रतिभागियों तक पहुंचाई जाएगी।

सम्मेलन में विदेशों में रोजगार या अन्य कार्यों के लिए जाने वाले भारतीय नागरिकों और श्रमिकों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े विषयों पर भी विशेष चर्चा होगी। विशेषज्ञ यह बताएंगे कि विदेश जाने से पहले किन सावधानियों का पालन करना जरूरी है और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से कैसे बचा जा सकता है।

प्रवासी राजस्थानियों, निवेश और पर्यटन पर भी होगा मंथन

कार्यक्रम के दौरान प्रवासी राजस्थानियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से प्रवासी समुदाय के लिए संचालित योजनाओं, निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास, कौशल विकास कार्यक्रमों और पर्यटन संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवासी राजस्थानियों और राज्य सरकार के बीच सहयोग और सहभागिता को मजबूत बनाने के उपायों पर भी चर्चा होगी, ताकि राज्य के विकास में उनकी भागीदारी को और अधिक बढ़ाया जा सके।

वर्ष 2017 में हुई थी कार्यक्रम की शुरुआत, राजस्थान पहली बार बनेगा मेजबान

विदेश मंत्रालय ने ‘विदेश संपर्क’ कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2017 में की थी। अब तक यह सम्मेलन तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, त्रिपुरा, बिहार, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में आयोजित किया जा चुका है। राजस्थान पहली बार इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी करेगा, जिसे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

समीक्षा बैठक में राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिवों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, उत्प्रवासी संरक्षक सहित उद्योग, पर्यटन, कौशल विकास, वन, वित्त, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, सामान्य प्रशासन, कला एवं संस्कृति, सूचना एवं जनसंपर्क, रोजगार एवं उद्यमिता, श्रम, महिला एवं बाल विकास, गृह, बाल अधिकारिता, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, संभागीय आयुक्त और जयपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। इसके अलावा राजस्थान फाउंडेशन के प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। वहीं जोधपुर, जालोर, सीकर, झुंझुनू, नागौर, बाड़मेर, पाली और चूरू के जिला कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े और अपने-अपने जिलों में की जा रही तैयारियों की जानकारी साझा की।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत