न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

FIR दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती ने ढाई घंटे तक की वकील से मुलाकात, हो सकती है गिरफ्तारी

एफआईआर की खबर लगते ही रिया चक्रवर्ती के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया। रात होते ही है रिया की वकील आनंदिनी फर्नांडिस उनके घर पहुंचीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Jul 2020 10:11:13

FIR  दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती ने ढाई घंटे तक की वकील से मुलाकात, हो सकती है गिरफ्तारी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। सुशांत सिंह के पिता ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और दो मैनेजर सौमिल चक्रवर्ती और श्रुति मोदी के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि रिया ने ही सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया था। उन्होंने कई आरोप लगाते हुए बिहार पुलिस से इस मामले की जांच करने की अपील की है। बिहार में दर्ज हुई एफआईआर के बाद से ही रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। एबीपी की खबर के अनुसार रिया चक्रवर्ती आज कोर्ट में अपनी अग्रिम जमनात की अर्जी लगा सकती हैं।

अपने शिकायत में उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर सुशांत को बंधक बनाने का आरोप लगाया। सुशांत के पिता ने कहा कि रिया ने अपने परिवार के साथ मिलकर सुशांत के खिलाफ के षडयंत्र रचा। इस शिकायत के बाद अब रिया भी सर्तक हो गई हैं।

एफआईआर की खबर लगते ही रिया चक्रवर्ती के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया। रात होते ही है रिया की वकील आनंदिनी फर्नांडिस उनके घर पहुंचीं। घर के बाहर मीडिया ने आनंदिनी से सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। करीब ढाई घंटे तक चली मुलाकात के बाद आनंदिनी रिया के घर से बाहर निकलीं।

परिवार की तरफ से नहीं आया कोई बयान

एफआईआर दर्ज होने के बाद अभी तक रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। वकील आनंदिनी फर्नांडिस से रिया की मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि वो कानूनी रूप से ही अपने ऊपर लगे आरोपों पर जवाब देंगी।

rhea chakroborty,sushant singh rajput death,sushant singh rajput death case,sushant singh rajput,rhea chakraborty,bollywood news

क्या लगाया आरोप

सुशांत के पिता ने अपने बयान में कहा मेरा बेटा फिल्म लाइन को छोड़कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था। जब उसका दोस्त गणेश उसके साथ केरल जाने के लिए तैयार था तब रिया ने इस बात का विरोध किया था कि तुम कहीं पर नहीं जाओगे। अगर मेरी बात नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट दे दूंगी और बता दूंगी की तुम पागल हो गए हो। जब रिया को लगा कि सुशांत सिंह उसकी इस बात को नहीं मान रहा है और उसका बैंक बैलेंस भी कम रहा गया है। इस पर रिया ने सोचा कि अब सुशांत सिंह उसके किसी काम का नही रहा है, तो रिया जो कि सुशान्त के घर पर रह रही थी। उसके घर से लेपटॉप, कैश, जेवर, क्रेडिट कार्ड, इलाज के दस्तावेज, पिन नंबर, पासवर्ड साथ लेकर चली गई, इस प्रकरण की जांच की जाए।

सुशांत के पिता ने अपने बयान में कहा उसने मेरे बेटे सुशांत का फोन नम्बर अपने फोन में ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद सुशांत ने मेरी बेटी को फोन किया था और उसने कहा था कि रिया मुझे कहीं फंसा देगी, वो यहां से काफी सामान लेकर चली गई है और मुझे धमकी देकर गई है कि अगर तुमने मेरी बात नहीं मानीं तो तुम्हारे इलाज के सारे कागज मीडिया को दे दूंगी और कह दूंगी कि तुम पागल हो, तुम्हे कोई काम नहीं देगा और तुम बर्बाद हो जाओगे।

सुशांत के परिवार ने आरोप लगाया कि 2019 से पहले जब मेरे बेटे सुशांत सिंह कोई भी दिमागी परेशानी नहीं थी तो रिया के सम्पर्क में आने के बाद अचानक क्या हुआ? सुशांत सिंह को दिमागी रूप से क्या परेशानी हो गई इसकी जांच की जाए? यदि उसका दिमागी इलाज चल रहा था तो इस संबंध में हमसे कोई लिखित या मौखिक अनुमति क्यों नहीं ली गई। क्योंकि जब कोई व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार होता है तो उसके सारे अधिकार उसके परिवार के ही पास होते हैं, इसकी जांच करवाई जाए?

इसके अलावा रिया पर ये भी आरोप है कि वो सुशांत को ट्रीटमेंट के दौरान अपने घर ले गई थी और उसे ओवरडोज दिया गया था। लेकिन रिया ने इस मामले में कहा था कि सुशांत को डेंगू है। केके सिंह का रिया पर आरोप है कि वे सुशांत को कोई फिल्म साइन नहीं करने दे रही थी। जब भी कोई फिल्म ऑफर आता था तो वो उसे फोर्स करती थी कि सुशांत उसी प्रोजेक्ट को साइन करे जिसमें रिया उसके अपोजिट एक्ट्रेस के तौर पर काम कर रही हो।

केके सिंह ने रिया पर आरोप लगाया कि रिया ने सुशांत के पुराने और भरोसेमंद स्टाफ को हटा दिया था और इसकी जगह ऐसे लोगों को रिप्लेस किया गया जो रिया को जानते थे। वे इसके सहारे सुशांत को माइक्रो स्तर पर मैनेज करना चाहती थीं।

केके सिंह ने कहा जिन-जिन डॉक्टरों ने रिया के कहने से मेरे बेटे सुशांत सिंह का इलाज किया है, मुझे लगता है कि ये डाक्टर भी रिया के साथ इस सारे षड्यंत्र में शामिल थे। इस बात की जांच होनी चाहिए कि उन्होंने क्या-क्या इलाज किया था? कौन-कौन सी दवाइयां मेरे बेटे को दी थी?

रिया पर ये भी आरोप है कि साल 2019 में सुशांत के खाते में 17 करोड़ रुपये थे लेकिन कुछ ही महीनों में 15 करोड़ रुपए को कई ऐसे अकाउंट्स में ट्रांसफर किया गया था जो सुशांत के साथ लिंक नहीं थे। जिन जगहों पर यह पैसे ट्रांसफर हुए उनका मेरे बेटे से कोई लेना-देना नहीं था। मेरे बेटे के सभी खातों की जांच की जाएगी इन बैंक खातों के क्रेडिट कार्ड से कितना पैसा रिया ने अपने परिजनों एवं सहयोगियों के साथ धोखेबाजी एवं षड्यंत्र से ठगा है इसकी जांच भी होनी चाहिए?

दिसंबर 2019 में रिया ने जानबूझकर सुशांत का मोबाइल नंबर बदलवाया ताकि वो अपने घरवालों से बात ना कर सके। इसके अलावा रिया सुशांत को पटना उनके होमटाउन भी नहीं जाने देती थी। मैंने अपने घर पटना में रहते हुए, बहुत बार अपने बेटे सुशांत से बात करने की कोशिश की, लेकिन रिया और उसके परिजन व सहयोगियों ने हमेशा मेरी सारी कोशिशों को नाकाम कर दिया और ना ही उसे मेरे पास पटना मे आने दिया। मैं बजुर्ग आदमी हूं, मेरी उम्र 74 साल हैं। मैं अपने बेटे के निधन के चलते शोक मे हूं, करीब 40 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन मुंबई पुलिस मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना करके जिन लोगों की इस प्रकरण मे कम भूमिका रही है उनके उन पर जांच करती जा रही है।

आपको बता दे, सुशांत की आत्महत्या को लेकर कई संगठनों ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की थी। मुंबई पुलिस हालांकि इस मामले की जांच कर रही है और अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका