न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मास्टरजी की बायोपिक बनाना चाहते हैं रेमो, कहा- ये मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट

इरफान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत के बाद सरोज खान के निधन से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। सरोज खान को इंडस्ट्री में मास्टर जी के नाम से भी पुकारा जाता था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jul 2020 11:35:13

मास्टरजी की बायोपिक बनाना चाहते हैं रेमो, कहा- ये मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट

इरफान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत के बाद सरोज खान के निधन से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। सरोज खान को इंडस्ट्री में मास्टर जी के नाम से भी पुकारा जाता था। सरोज खान का शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया था। वह 71 साल की थीं। रिपोर्ट्स की माने तो सरोज खान की जिंदगी पर एक फिल्म भी बन सकती है जिसे डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा बना सकते हैं। इस बात का खुलासा सरोज खान की बेटी सुकैना नागपाल ने किया। नवभारतटाइम्स से बातचीत में सुकैना नागपाल ने बताया कि उनकी मां सरोज खान पर तीन लोग बायॉपिक बनाना चाहते थे। मां ने कहा था कि वह रेमो डिसूजा के साथ अपनी जिंदगी की कहानी पर फिल्म बनाना चाहेंगी। रेमो से पहले कुणाल कोहली और डायरेक्टर बाबा यादव की वाइफ भी बायोपिक बनाने के लिए अप्रोच कर चुके हैं।

बता दे, रेमो ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 'हमारे बीच आखिरी बातचीत लॉकडाउन से पहले हुई थी। सरोज जी मेरे ऑफिस आई थीं और इस बारे में बात की थी। सॉन्ग 'तबाह हो गए' सॉन्ग की शूटिंग के दौरान मैं, सरोज जी और माधुरी जी घंटों साथ होते थे, उस समय मैंने सरोज जी को कहा था कि उनकी लाइफ काफी लोगों को प्रेरणा देती है और आपकी यात्रा पर एक महिला केंद्रित फिल्म बन सकती है। इस पर उन्होंने कहा था कि बिल्कुल, बोल कब बनाएगा। जल्दी बना दे। हालांकि मैं इस प्रोजेक्ट पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कह सकता हूं लेकिन इतना कह सकता हूं कि ये मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है।'

बता दें कि सरोज खान ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। उनके सिखाए गए डांस के चलते बॉलीवुड में कई अदाकाराओं के करियर बन गए। उन्होंने साल 1983 में 'हीरो' फिल्म में कोरियोग्राफी की थी, जबकि बतौर कोरियोग्राफर उनकी आखिरी फिल्म 'कलंक' थी। तीन बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रहीं सरोज खान ने कुछ यादगार गानों को कोरियोग्राफ किया है, जिसमें माधुरी दीक्षित-स्टारर फिल्म 'तेजाब', 'ये इश्क है' से 2007 में 'जब वी मेट' से लेकर संजय लीला भंसाली की 'देवदास' तक शामिल हैं। सरोज खान ने मात्र तीन साल की उम्र से बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था। उन्हें 1974 में पहली बार 'गीता मेरा नाम' से बतौर कोरियोग्राफर फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक मिला था।

उन्होंने सुपरडुपरहिट फिल्मों 'मिस्टर इंडिया, चादनी, बेटा, तेजाब, नगीना, डर, बाजीगर, अंजाम, मोहरा, याराना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, परदेश, देवदास, लगान, सोल्जर, ताल, फिजा, साथ‌िया, स्वदेश, कुछ ना कहो, वीर जारा, डॉन, फना, गुरु, नमस्ते लंदन, जव वी मेट, एजेंट विनोद, राउडी राठौड़, एबीसीडी, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, मणिकर्णिका' तक के गानों को कोरियोग्राफ किया है। उनके निधन पर शाहरुख खान, अक्षय कुमार, नीना गुप्ता, मनीषा कोईराला जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने शोक जताया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव