न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से पूछताछ करेगा NCB, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने दिया ये बयान

बॉलीवुड ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सोमवार को अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर पर छापेमारी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 5:47:18

अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से पूछताछ करेगा NCB, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने दिया ये बयान

बॉलीवुड ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सोमवार को अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर पर छापेमारी की है। अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित आवास पर एनसीबी की टीम लगभग 2 घंटे रही। एनसीबी अधिकारियों ने अर्जुन के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को कब्ज़े में ले लिया है और उन्हें इनवेस्टिगेशन में शामिल होने के लिए समन जारी किया है। एएनआई के मुताबिक़, अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमिट्रियाडेस को एक ड्रग्स केस में 11 नवम्बर को नारकोटिक्स ब्यूरो के सक्षम पूछताछ के लिए प्रस्तुत होना है।

यहां बताते चलें कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमिट्रियाडेस के भाई एजिसिलाओस डिमिट्रियाडेस ड्रग्स केस में पहले ही फंसे हुए हैं। उन्हें एनसीबी ने रविवार (8 नवम्बर) को फिर हिरासत में लिया था। इससे पहले अक्टूबर में एजिसलाओस को एनसीबी ने गिरफ़्तार किया था। एजिसिलाओस दक्षिण भारतीय नागरिक हैं। बाद में उन्हें एनडीपीएस की अदालत ने कुछ शर्तों पर ज़मानत दे दी थी थी। NCB के टॉप अफसर के मुताबिक रामपाल के घर से बैन मेडिसिन बरामद हुआ जो NDPS एक्ट में आता है। इसके चलते अब उनकी पार्टनर से भी पूछताछ होनी है।

यहां बताते चलें कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमिट्रियाडेस के भाई एजिसिलाओस डिमिट्रियाडेस ड्रग्स केस में पहले ही फंसे हुए हैं। उन्हें एनसीबी ने रविवार (8 नवम्बर) को फिर हिरासत में लिया था। इससे पहले अक्टूबर में एजिसलाओस को एनसीबी ने गिरफ़्तार किया था। एजिसिलाओस दक्षिण भारतीय नागरिक हैं। बाद में उन्हें एनडीपीएस की अदालत ने कुछ शर्तों पर ज़मानत दे दी थी थी।

एजिसिलाओस के पास से हशीश और Alprazolam की टेबलेट्स मिली थीं। ये दोनों ही चीजें नारकोटिक्स की तरफ से बैन हैं। एजिसिलाओस का कनेक्शन Omega Godwin नाम के व्यक्ति से भी बताया गया था, जो मुंबई में कोकीन सप्लाई करने के लिए गिरफ्तार हुआ था। Omega Godwin के नाम लेने पर एजिसिलाओस को गिरफ्तार किया गया था। इस बात की पुष्टि जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने की थी।

ncb,arjun rampal,bollywood drug case,bollywood news

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने कही ये बात

इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अनिल परब का एक महत्वपूर्ण बयान सामने आया है। परब ने कहा कि यह कहानी ग़लत है कि पूरा बॉलीवुड ही ख़राब है, क्योंकि कुछ लोग ड्रग्स में शामिल हैं। जो लोग इससे जुड़े हैं, उनके ख़िलाफ़ एक्शन लेना चाहिए। परब ने ड्रग्स की आड़ में बॉलीवुड को शिफ्ट करने की साजिशों को भी रोकने की बात कही।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इस संबंध में कई पैडलर्स को गिरफ़्तार कर चुका है। चैट्स खंगालने पर कई सेलेब्रिटीज़ के नाम भी उछले, जिनसे एनसीबी ने पूछताछ की। इनमें दीपिका पादुकोण, रकुलप्रीत, सारा अली ख़ान और श्रद्धा कपूर भी शामिल हैं। दीपिका पादुकोण की पूर्व-मैनेजर करिश्मा प्रकाश भी एनसीबी के रडार पर हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। रविवार को एक अहम डेवलपमेंट के दौरान एनसीबी की टीम ने फ़िल्म प्रोड्यूसर फ़िरोज़ नाडियाडवाला के घर छापा मार कर नशीले पदार्थों (नारकोटिक्स) की कमर्शियल मात्रा जब्त की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका