न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान की सास और साली पर लगा 3.09 करोड़ रुपये का जुर्माना, जाने क्या है मामला

बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की सास सविता छीबा और पत्नी गौरी खान की बहन नमिता छीबा पर 3.09 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Feb 2020 9:14:08

शाहरुख खान की सास और साली पर लगा 3.09 करोड़ रुपये का जुर्माना, जाने क्या है मामला

बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की सास सविता छीबा और पत्नी गौरी खान की बहन नमिता छीबा पर 3.09 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना अलीबाग के थाल में खड़े किए अपने आलीशान बंगले के लिए देजा वू फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड के ऊपर लगा है। यह दोनों इस कंपनी की डायरेक्टर है। देजा वू कंपनी की मुश्किलें 29 जनवरी, 2018 को शुरू हुई थीं जब कंपनी को नोटिस भेजा गया। जमीन खरीदने के बाद तत्कालीन कलेक्टर से इस प्लॉट पर खेती करने की इजाजत ली गई लेकिन फिर फार्महाउस की जगह नई इमारत खड़ी की गई जिसे बॉम्बे टेनेंसी ऐक्ट की धारा 63 का उल्लंघन माना गया। यह बंगला 2018 में बनाया गया था और यहां बॉलिवुड की कई हाई-प्रोफाइल पार्टियां हुई हैं। शाहरुख का 52वां बर्थडे भी यहीं मनाया गया था। करीब 1.3 एकड़ में फैले इस फार्महाउस में एक स्विमिंग पूल और हेलिपैड भी है।

shahrukh khan wife property,shahrukh khan property,shahrukh khan in laws property,shahrukh khan family fined,news

अलीबाग में कोस्टल रेग्युलेटरी जोन के नियमों का उल्लंघन करने वाले बंगलों के खिलाफ मुहिम चला रहे ऐक्टिविस्ट सुरेंद्र धावले ने बताया है, 'देजा वू ने अडिशनल कलेक्टर से खेती की इजाजत ली लेकिन खेती नहीं की गई। 2007-08 में बंगले का निर्माण किया गया और उन्हें 2018 में नोटिस दिया गया।' धावले ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टर्स ने जमीन पर नारियल के पेड़ लगाकर कमाई करने की बात कही। उन्होंने बताया, 'उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कलेक्टर ने फाइन लगाया लेकिन बॉम्बे टेनेंसी ऐक्ट की धारा 84सीसी के तहत जुर्माने का प्रावधान नहीं है सिर्फ जमीन जब्त की जा सकती है। मैं इसे हाई कोर्ट में चुनौती देने जा रहा हूं। बंगला पर्यावरण संरक्षण कानून के सीआरजेड नोटिफिकेशन के तहत आता है।'

बता दे, इस मामले 20 जनवरी, 2020 को कलेक्टर ने नोटिस जारी करते हुए सरकार को 3.09 करोड़ रुपये जुर्माना भरने के लिए कहा। जुर्माना भरने के साथ प्रॉपर्टी के ट्रांसफर को वैध माना जाएगा लेकिन महाराष्ट्र लैंड रेवेन्यू कोड और महाराष्ट्र रीजनल टाउन प्लानिंग ऐक्ट के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव