न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

46 साल बाद हुई ‘गर्म हवा’ की तारीफ, शूजित ने कहा. . . .

बॉलीवुड को अक्टोबर, पिंक, विक्की डोनर, मद्रास कैफे और पीकू सरीखी फिल्में देने वाले शूजित सरकार इन दिनों खाली समय में बॉलीवुड के पुराने कलाकारों की फिल्मों का आनन्द ले रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 25 Jan 2019 5:49:00

46 साल बाद हुई ‘गर्म हवा’ की तारीफ, शूजित ने कहा. . . .

बॉलीवुड को अक्टोबर, पिंक, विक्की डोनर, मद्रास कैफे और पीकू सरीखी फिल्में देने वाले शूजित सरकार इन दिनों खाली समय में बॉलीवुड के पुराने कलाकारों की फिल्मों का आनन्द ले रहे हैं। इस बात को हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को अपना छोटा सा साक्षात्कार दिया है जिसमें उन्होंने बलराज साहनी अभिनीत फिल्म ‘गर्म हवा’ का जिक्र करने के साथ ही उनकी भरपूर तारीफ की है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शूजित सरकार ने कहा है कि फिल्म ‘गर्म हवा’ देश के विभाजन पर आधारित उन फिल्मों में से एक है, जिसे वह सम्मान नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थी। सरकार ने गुरुवार को ट्वीट किया कि फिल्म देखने के बाद उन्हें उसकी गंभीरता का अहसास हुआ। फिल्म का निर्देशन एम.एस. सथ्यू ने किया था।

bollywood,shoojit sircar,garam hawa

शूजीत ने ट्वीट किया, ‘एम.एस. सथ्यू की ‘गर्म हवा’ फिर देखी। उसकी गंभीरता का अहसास हुआ। विभाजन और उसके बाद की त्रासदी पर आधारित फिल्म, जिसे उतना महत्व नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थी।’ वर्ष 1973 में रिलीज ‘गर्म हवा’ में बलराज साहनी मुख्य भूमिका में थे। इसकी पटकथा कैफी आजमी और शमा जैदी ने लिखी थी, जो उर्दू लेखक इस्मत चुगताई की लघु कथा पर आधारित है। इस फिल्म से जहाँ बॉलीवुड में फारुख शेख का आगमन हुआ था, वहीं यह बलराज साहनी की अन्तिम प्रदर्शित फिल्म थी, क्योंकि इस फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व ही उनका निधन हो गया था। यह भारत की ओर से एकेडमी अवार्ड के बेस्ट फॉरिजन फिल्म कैटेगरी की आधाकारिक पृष्ठ थी। कॉन फिल्म महोत्सव में इसे पॉल्म डी’ओर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। ‘गर्म हवा’ ने उस वर्ष का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के साथ ही तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों को जीता था। वर्ष 2005 में इंडिया टाइम्स ने इसे बॉलीवुड की सर्वाधिक देखी जाने वाली फिल्मों की सूची में 25वां स्थान प्रदान किया था। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे विभाजन के बाद एक मुस्लिम व्यापारी और उसका परिवार अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम