न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस 11 : हिना खान ने ऋत्विक और करन की बॉडी को लेकर बोली यह बात, तो रवि दुबे, ऋत्विक सहित मनवीर गुर्जर ने लगाई क्लास

बिग बॉस में साक्षी तंवर, काजोल और साउथ इंडियन एक्ट्रेसेज़ पर दिए चौकाने वालें बयानों के बाद हिना के एक बार फिर से एक चौकाने वाला बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Dec 2017 2:09:49

बिग बॉस 11 : हिना खान ने ऋत्विक और करन की बॉडी को लेकर बोली यह बात, तो रवि दुबे, ऋत्विक सहित मनवीर गुर्जर ने लगाई क्लास

बिग बॉस में साक्षी तंवर, काजोल और साउथ इंडियन एक्ट्रेसेज़ पर दिए चौकाने वालें बयानों के बाद हिना के एक बार फिर से एक चौकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने ऋत्विक और करन पर ऐसा कमेंट किया है जिसकी वजह से एक बार फिर वो सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बन गई है।

बता दे, ऋत्विक और करन हिना के साथ खतरों के खिलाड़ी में थे। असल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे हिना खान, प्रियांक शर्मा और विकास गुप्ता को खतरों के खिलाड़ी के बारे में कुछ बताती दिख रही हैं। हिना कहती है कि 'खतरों के खिलाड़ी फिजिकल स्ट्रेंथ का खेल नहीं है। अगर ऐसा होता तो ऋत्विक और करन जैसे मुशटंडे क्यों बाहर हो गए ? खतरों के खिलाड़ी दिमागी खेल है।' इसके बाद प्रियांक कहते हैं कि, 'आप एकदम सही बोल रही हो। मैंने जो तुम्हारे टास्क देखे उसमें फिजिकल स्ट्रेंथ का खेल ही नहीं है। खतरों के खिलाड़ी के लिए प्रॉपर ट्रेनिंग दी जाती है। शो पर जाने से पहले पूरी ट्रेनिंग मिलती है।' लेकिन हिना ने प्रियांक की बात को काटते हुए बोलती है की मैंने तो नहीं ली। इसके बाद हिना कहती हैं कि, ‘मैं तो बोल रही हूं कि बिग बॉस के घर मे जितने लोग हैं, जो खतरों में जाने के बारे में सोच रहे हैं। प्लीज मुझसे एक बार मिल लो। मैं कुछ खास टिप्स दे दूंगी। इसके साथ-साथ मैं यह भी बताऊंगी कि आपको शो पर जाने से पहले क्या-क्या सीखना चाहिए ?’ इसके बाद हिना, विकास से कहती हैं कि तुम खतरों के खिलाड़ी पर मत जाना, तुम्हारे बस की बात नहीं है।

आपको बता दें कि हिना का यह कमेंट रवि दुबे, ऋत्विक और मनवीर गुर्जर को पसंद नहीं आई। उन्होंने हिना का यह वीडियो देखने के बाद ट्वीट करके अपना गुस्सा जाहिर किया।

रवि दुबे के अनुसार, 'हिना खान आपने जो मेरे दोस्तों के बारे में कहा है, उससे मैं काफी निराश हुआ हूं। मैं खतरों के खिलाड़ी में हर किसी के सफर का जश्मदीद रहा हूं। करन और ऋत्विक मेरे हीरो रहे हैं। उन्होंने शो पर बहुत ही शालीनता दिखाई और अपने-अपने डर पर जीत पायी। शो का फॉर्मेट ही यह है कि आपको अपने डर पर जीत पानी है।'

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल