न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Flashback 2017 : क्लाइमैक्स में कमजोर थी 'रईस', 'काबिल' से थी नए की उम्मीद

वर्ष 2017 समाप्ति की ओर अग्रसर है। बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का प्रदर्शन हुआ लेकिन उनमें सफलतम फिल्मों की गिनती चुनिंदा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Dec 2017 10:55:11

Flashback 2017 : क्लाइमैक्स में कमजोर थी 'रईस', 'काबिल' से थी नए की उम्मीद

वर्ष 2017 समाप्ति की ओर अग्रसर है। बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का प्रदर्शन हुआ लेकिन उनमें सफलतम फिल्मों की गिनती चुनिंदा रही है। उंगलियों पर गिनने लायक फिल्मों ने 100 करोड के क्लब में प्रवेश किया और वर्ष की एक मात्र सबसे बड़ी हिट फिल्म रही 'गोलमाल अगेन' जिसने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड का कारोबार में सफलता प्राप्त की। एक अरसे बाद कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे करने जा रही है। डब होकर हिन्दी में प्रदर्शित हुई दक्षिण भारत की बहुप्रतीक्षित, बहुचर्चित फिल्म 'बाहुबली-2: द कन्क्लूजन' ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड का कारोबार करके स्वयं को वर्ष की सर्वत्र सुपरहिट फिल्म साबित किया। हिन्दी भाषी दर्शकों ने इस फिल्म की तहे दिल से तारीफ की।

आइए डालते हैं एक नजर जनवरी 2017 में प्रदर्शित हुई दो समानान्तर फिल्मों 'रईस' और 'काबिल' पर। आपसी प्रतिद्वंद्विता के चलते इन दोनों फिल्मों ने खासी चर्चाएँ बटोरी लेकिन इन चर्चाओं से बॉक्स ऑफिस को कोई फायदा नहीं हुआ। आँकड़ों के हिसाब से भले ही दोनों फिल्मों ने 100 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की लेकिन इन फिल्मों से दर्शकों को जो अपेक्षाएँ थी, उनको पूरा करने में यह दोनों असफल रहीं।

2017 box office,raees,kaabil,hritik roshan,shahrukh khan,bollywood,bollywood gossips,flashback 2017

शाहरुख खान की 'रईस' से दर्शकों को उम्मीद थी कि उन्हें खलनायक के रूप में नए शाहरुख खान के दर्शन होंगे लेकिन अफसोस वे दिखावटी एंटी हीरो ही साबित हुए। 'रईस' जहाँ निर्देशकीय पकड़ और प्रस्तुतीकरण में मजबूत थी, वहीं दूसरी ओर उसका क्लाइमैक्स फिल्म का सबसे कमजोर पहलू था, जिसने दर्शकों को निराश किया था। फिल्म जब अन्त की ओर बढ़ती है तो दर्शकों को उम्मीद होती है शाहरुख खान और नवाजुद्दीन के मध्य कुछ ऐसे दृश्य होंगे जो फिल्म को यादगार बनाएंगे लेकिन जिस तरह से निर्देशक राहुल ढोलकिया ने फिल्म का अन्त किया उसने उसे एम सामान्य फिल्म बना दिया। फर्जी मुठभेड में दिखायी गई शाहरुख की मौत विषय के अनुरूप नहीं थी।

2017 box office,raees,kaabil,hritik roshan,shahrukh khan,bollywood,bollywood gossips,flashback 2017

ऋतिक रोशन की 'काबिल' को भी दर्शकों ने सीमित सराहा। फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने अपनी फिल्म को बहुत कामयाब बताया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड से ज्यादा का कारोबार भी किया। हालांकि फिल्म की पटकथा में बहुत लोच थे, जिनकी वजह से फिल्म सशक्त नहीं बन पाई। जिस अंदाज में 'अंधों' का व्यवहार दिखाया गया, वह दर्शकों के गले नहीं उतरा। उस पर तुर्रा यह कि उन्हें नृत्य में पारंगत दिखाया गया। नृत्य करते हुए उन्होंने जो स्टेप्स उठाए वे आँखों वाले नृतक भी नहीं उठा पाते हैं। इसके अतिरिक्त फिल्म के क्लाइमैक्स में जिस तरह से नायक (ऋतिक रोशन) को खलनायक से लड़ते हुए दिखाया गया, वह भी संभव नहीं था। पूरी फिल्म में खलनायक नायक पर भारी था, लेकिन अंतिम दृश्य में नायक खलनायक पर हावी हो जाता है। उसे जिस तरह से हावी होते दिखाया गया, वह गले उतरने लायक नहीं था।

इन दोनों फिल्मों की खूबी इनका गीत संगीत था और सितारों का अभिनय था। ऋतिक रोशन ने अंधे के रूप में कुछ दृश्यों में प्रभावशाली अभिनय किया, वहीं शराब माफिया के किरदार में शाहरुख खान जमे। उनकी भूमिका को प्रभावी बनाने में संवादों का हाथ भी रहा। कुल मिलाकर यह वर्ष का पहला बड़ा टकराव था, जिसमें दोनों सामान्य साबित हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर