न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन घरेलू तरीकों से करें ब्लीच, त्वचा को मिलेगी बिना नुकसान के खूबसूरती

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही घरेलू तरीके लेकर आए हैं जो त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए खूबसूरती प्रदान करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Jun 2019 4:36:23

इन घरेलू तरीकों से करें ब्लीच, त्वचा को मिलेगी बिना नुकसान के खूबसूरती

अक्सर देखा गया है कि महिलाऐं अपनी खूबसूरती को बढाने के लिए ब्लीच करवाना पसंद करती हैं और इसके लिए पार्लर का सहारा लेती हैं। लेकिन पार्लर में इस्तेमाल किए जाने वाले सौंदर्य प्रसाधनों में केमिकल होने की वजह से खूबसूरती पाने की जगह त्वचा को नुकसान भी हो सकता हैं। ऐसे में घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना ही उपयोगी साबित होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही घरेलू तरीके लेकर आए हैं जो त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए खूबसूरती प्रदान करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

पपीते का करें उपयोग
इसका सेवन न सिर्फ आपको स्वस्थ रखता है बल्कि यह आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में भी बहुत उपयोगी होता है। यह एक अच्छी नेचुरल ब्लीचिंग क्रीम का कार्य करता है। इसके उपयोग के लिए आप इसके गूदे को निकाल कर अपने चेहरे पर लगाए तथा 2 मिनट मसाज करें। मसाज करने के बाद आप करीब 15 मिनट इसको अपने चेहरे पर ही लगा रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें। इस प्रकार से आप इन नेचुरल चीजों का उपयोग कर अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,home made bleach,skin care tips,beautiful face

टमाटर का करें यूज
हम लोग टमाटर का यूज सिर्फ खाने में करते हैं लेकिन बहुत कम महिलायें जानती हैं कि यह एक अच्छा ब्यूटी प्रोडक्ट भी है। आप यदि चाहती हैं कि टमाटर के यूज से आपका चेहरा साफ तथा चमकदार बना रहें तो आप एक पके टमाटर का जूस निकाल लें तथा इस जूस से आप अपने चेहरे पर हल्की हल्की मालिश करें। मालिश के 15 मिनट बाद आप साफ पानी से अपने चेहरे को धो लीजिये। इस प्रकार यदि आप प्रतिदिन करेंगी तो आपका चेहरा हमेशा दमकता रहेगा।

दही से चमकाएं चेहरा
इसका उपयोग आमतौर पर खाने में किया जाता है। मगर आपको बता दें कि दही में लैक्ट‍िक एसिड पाया जाता है जो हमारे चेहरे के दाग धब्बे हटा कर उसको खूबसूरत बनाने में बहुत कारगर है। यदि आप दही से अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती है तो आप दही को कुछ मात्रा में लेकर अपने चेहरे पर लगाएं तथा 2 मिनट हल्की मसाज करें। इसके बाद करीब 15 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी