न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi Special 2019: आजमाकर देखें ये ब्यूटी टिप्स, बनी रहेगी आपके चेहरे की खूबसूरती

हम आप लोगों के लिए कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप इस होली बिना अपने चहरे की ख़ूबसूरती खोए होली का आनंद उठा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Mar 2019 1:07:31

Holi Special 2019: आजमाकर देखें ये ब्यूटी टिप्स, बनी रहेगी आपके चेहरे की खूबसूरती

रंग में रंगने का समय आ चुका है। जी हाँ, हम बात कर रहे है होली की जिसमें सभी लोग एक-दूसरे को रंग लगाते है और इस त्यौहार का आनंद उठाते हैं। लेकिन रंग के डर से ली लोग होली खेलना पसंद नहीं करते है क्योंकि उन्हें यह डर लगा रहता है कि कहीं उनकी खूबसूरत त्वचा और शरीर को कोई नुकसान ना हो जाए जिससे उनकी ख़ूबसूरती में कमी आए। इसलिए आज हम आप लोगों के लिए कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप इस होली बिना अपने चहरे की ख़ूबसूरती खोए होली का आनंद उठा सकते हैं। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

* किचन इन्ग्रीडियेंट का इस्तेमाल

चने का आटा, शहद और दूध को मिक्स करके स्क्रब बना लें और इसे फेस और बॉडी पर स्क्रब करें। ये बॉडी से कलर हटाने में आपकी मदद करेगा। साथ ही स्किन को चमकदार और मुलायम भी बनाता है। एक्स्ट्रा पोषण के लिए मॉइस्चराइजिंग के पहले फ्रेश एलोवेरा जेल बॉडी पर लगाएं।

beauty tips for holi,holi,beauty tips,skin care tips,hair care tips

* बालों पर डीप कंडीशनिंग करें

होली के बाद तुरंत बालों को अच्छे से कंडीशनिंग करें, लेकिन अगर उस दिन समय की कमी है तो दूसरे दिन भी आप ये कर सकते हैं। ये रंगों से बालों को डैमेज होने से बचाता है। दो बड़े चम्मच शहद में दो अंडे और एक बड़े चम्मच नारियल का तेल अच्छे से मिलाएं। इसे अपने बालों पर लगाएं और करीब एक घंटे तक रहने दें। इसे माइल्ड शैंपू और एक अच्छे कंडीशनर से धो लें। इस घरेलू कंडीशनिंग से आप अपने बालों को ज्यादा लाइव और खूबसूरत पाएंगे।

ज्यादातर लेडीज सोचती हैं कि होली के बाद स्किन और बालों के ट्रीटमेंट के लिए पार्लर जाएंगे, जबकि ऐसा बिल्कुल गलत है। होली के दस दिन पहले से ही लेडीज को अपने स्किन और बालों की केयर करनी चाहिए, ताकि नमी बरकरार रहे। जब आप होली के बाद पार्लर जाते हैं, तो ब्लीचिंग प्रॉडक्ट कतई यूज न करें, क्योंकि यह स्किन के लिए हार्ड होता है। होली वाला मौसम काफी ड्राई होता है। इसलिए पानी खूब पिएं और जमकर फल खाएं।

* आइलिंग और मॉइस्चराइजर

जावेद हबीब सेंटर की हेयर एक्सपर्ट तरिनिजा सिंह बताती हैं कि कलर के साइड इफेक्ट से अपनी स्किन को बचाने का सबसे आसान तरीका है कि आप रंग खेलने से पहले बॉडी पर ऑइलिंग करें। इसके बाद मॉइस्चराइजर का यूज करें। ये थोड़ा चिपचिपा जरूर होगा, लेकिन ये आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित होगा। होली खेलने से पहले नहाएं जरूर और नहाने के बाद आइलिंग करना न भूलें।

beauty tips for holi,holi,beauty tips,skin care tips,hair care tips

* फुलस्लीव कपड़ें पहनें

रंगों से खुद को ज्यादा से ज्यादा बचा कर रखने का सबसे बेहतर तरीका है फुलकवर्ड कपड़े पहनना। इसलिए फुल जींस और फुलस्लीव टीशर्ट पहनें। लंबे बालों वाली लड़कियों को बाल बांधकर रखना चाहिए। साथ ही छोटे बालों वाली लड़कियों और लड़कों को कैप पहन कर रहना चाहिए।

* शैंपू और ऑइलिंग करें

हेयर एक्सपर्ट मोहम्मद साकिर कहते हैं कि होली के एक दिन पहले ही शाम को या होली खेलने के तुरंत पहले अपने बालों में आइलिंग जरूर करें। बहुत से लोग ये मानते हैं कि बालों को गंदा होना ही है, तो इसे शैंपू करने से क्या फायदा। लेकिन बालों में पहले से पड़ी गंदगी कलर के साथ मिलकर आपके बालों को और भी डैमेज कर सकती है। इसलिए पहले बालों को अच्छे से धो लें। इनमें कंडीशनिंग करें फिर सुखाने के बाद इसमें नारियल का तेल या ऑलिव ऑइल का इस्तेमाल करें। ये कलर को आपके स्कैल्प (बालों के जड़) तक पहुंचने से रोकता है।

* नेलपेंट का डबलकोट लगाएं

होली के रंग सबसे ज्यादा हमारे नाखूनों को प्रभावित करते हैं। क्योंकि ये जल्दी छूटने का नाम ही नहीं लेता है और काफी दिनों तक हमारे नाखूनों को बदसूरत बनाए रखता है। इससे बचने के लिए किसी स्ट्रॉङ्ग नेलपेंट का डबलकोट अपने हाथों और पैरों के नाखूनों पर लगाएं। होली के बाद जब आप थिनर से अपना नेलपेंट हटायेंगे, तो आपके नाखून पहले जैसे ही खूबसूरत और बेदाग नजर आयेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन