न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सभी परेशानियों से छुटकारा दिलाएगा श्रीकृष्ण के इन मंत्रों का जाप, बरसेगी कृपा

आज इस कड़ी में हम आपको श्रीकृष्ण के कुछ मंत्र बताने जा रहे हैं जिनका जाप घर में सुख-समृद्धि और शांति लेकर आता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 Aug 2020 9:49:26

सभी परेशानियों से छुटकारा दिलाएगा श्रीकृष्ण के इन मंत्रों का जाप, बरसेगी कृपा

श्रीकृष्ण की लीला बेहद मनमोहक और अनोखी हैं। इसी लीला में हैं उनका बाल गोपाल स्वरुप। आज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दिन उनके बाल गोपाल स्वरुप का अभिषेक कर पूजन किया जाता हैं और आशीर्वाद लिया जाता हैं ताकि कृष्ण की कृपा बरसे और जीवन की चल रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिले। आज इस कड़ी में हम आपको श्रीकृष्ण के कुछ मंत्र बताने जा रहे हैं जिनका जाप घर में सुख-समृद्धि और शांति लेकर आता हैं। तो आइये जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।

भगवान श्रीकृष्ण का मूलमंत्र

'कृं कृष्णाय नमः'
यह श्रीकृष्ण का मूलमंत्र है। इस मंत्र का जाप रोज सुबह नहाकर साफ कपड़े पहन कर 108 बार करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही जीवन की सभी परेशानियों का हल हो जाता है।

सप्तदशाक्षर श्रीकृष्णमहामन्त्र

'ऊ श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा'
श्रीकृष्ण के इस मंत्र का जाप सच्चे मन से पांच लाख बार करना चाहिए। पुराणों के अनुसार, इस मंत्र का उच्चारण करने के साथ हवन का दशांश अभिषेक का दशांश तर्पण तथा तर्पण का दशांश मार्जन करने का विधान माना जाता है। ऐसे में जो व्यक्ति इस मंत्र का जाप करता है। उसे जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,shri krishna mantra,janmashtami 2020,janmashtami special,lord krishna

सात अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र

'गोवल्लभाय स्वाहा'
इस सात (7) अक्षरों वाले मंत्र का सच्चे मन से जाप करने से व्यक्ति को सभी सिद्धियों मिल जाती है।

आठ अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मन्त्र

'गोकुल नाथाय नमः'
इस आठ(8) अक्षरों वाले भगवान श्रीकृष्ण के मंत्र का जाप करने से जीवन की समस्त मुश्किल दूर हो। व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है।

दशाक्षर श्रीकृष्ण मन्त्र

'क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः'
इस दशाक्षर (10) अक्षर वाले मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को सभी सिद्धियां मिल जाती है।

द्वादशाक्षर श्रीकृष्ण मन्त्र

'ॐ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय'
श्रीकृष्ण के इस कृष्ण द्वादशाक्षर (12) मंत्र का जो भी व्यक्ति सच्चे मन से जाप करता है। उसे जीवन की हर इच्छा पूरी होने के साथ सुख- समृद्धि मिलती है।

बाईस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मन्त्र

'ऐं क्लीं कृष्णाय ह्रीं गोविंदाय श्रीं गोपीजनवल्लभाय स्वाहा ह्‌सों।'
जो साधक बाईस (22) अक्षरों वाले मंत्र का जाप करता है। उसे वागीशत्व अर्थात विद्या, कुशलता और बुुद्धि की प्राप्ति होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,shri krishna mantra,janmashtami 2020,janmashtami special,lord krishna

तेईस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मन्त्र

'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्री'
भगवान श्रीकृष्ण के तेईस (23) अक्षरों वाले मंत्र का जाप करने से जीवन की सभी परेशानियां, मुश्किलों का अंत हो व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

अट्ठाईस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मन्त्र

'ॐ नमो भगवते नन्दपुत्राय आनन्दवपुषे गोपीजनवल्लभाय स्वाहा'
इस अट्ठाईस (28) अक्षरों वाले मंत्र का सच्चे मन से जाप करने से व्यक्ति को अभिष्ट वस्तुएं यानि उसकी हर मनोकामना की पूर्ति होती है।

उन्तीस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मन्त्र

'लीलादंड गोपीजनसंसक्तदोर्दण्ड बालरूप मेघश्याम भगवन विष्णो स्वाहा।'
श्रीकृष्ण के उन्तीस(29) अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मन्त्र का 1 लाख बार जाप करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही घी, शहद, शक्कर और फूलों के साथ हवन करने से घर में धन की देवी लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही देवी लक्ष्मी का घर में वास होता है।

बत्तीस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मन्त्र

'नन्दपुत्राय श्यामलांगाय बालवपुषे कृष्णाय गोविन्दाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।'
बत्तीस (32) अक्षरों वाले श्रीकृष्ण मन्त्र का जाप करने के साथ दूध, शक्कर से बनी खीर से बवन करना बेहद शुभ होता है। इससे व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होने के साथ जीवन की मुश्किलों का अंत हो जाता है।

तैंतीस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मन्त्र

'ॐ कृष्ण कृष्ण महाकृष्ण सर्वज्ञ त्वं प्रसीद मे। रमारमण विद्येश विद्यामाशु प्रयच्छ मे॥'
श्रीकृष्ण के तैंतीस (33) अक्षरों वाले मंत्र का सच्चे मन से जाप करने से बु्द्धि बढ़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?