फर्स्ट टाइम सेक्स दे सकता है आपको असहनीय दर्द, इसके समाधान के लिए यह जानकारी बहुत जरूरी

By: Ankur Thu, 07 Mar 2019 1:05:48

फर्स्ट टाइम सेक्स दे सकता है आपको असहनीय दर्द, इसके समाधान के लिए यह जानकारी बहुत जरूरी

शादी के बाद सुहागरात या फर्स्ट टाइम सेक्स के समय दोनों पार्टनर्स में उत्साह तो बहुत होता है लेकिन सेक्स की कम समझ के चलते यह खुशनुमा दर्द उनके लिए असहनीय पीड़ा का कारण बन जाता हैं। जी हाँ, ऐसे में जरूरी हो जाता है कि सेक्स से जुडी पूरी जानकारी ली जाए और अपने सेक्स के अहसास को सुखद बनाया जाए। आज हम आपको इससे जुडी महत्वपूर्ण जानकारी बताने जा रहे हैं, तो आइये जानते है इसके बारे में।

शादी के बाद जीवन में सेक्स का विशेष महत्त्व होता है। पर कई बार सेक्स एजुकेशन की सही समझ न होने की वजह से यह अनुभव बहुत पीड़ादायी हो जाता है। इसी अनुभव के कारण अकसर नवविवाहित जोड़े बहुत डरे हुए होते हैं। अगर आप भी ऐसे ही अनुभव से गुजरने वाले हैं तो इसकी समस्या और समाधान के बारे में जरूर जानें।

शादी के बाद सेक्स लाइफ में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शादी के बाद शरीर की अन्य समस्याओं की तरह ही सेक्स संबंधी समस्याएं भी आम मानी जाती हैं। सेक्स करने के दौरान संतुष्ट ना होना या संतुष्ट ना कर पाना या फिर शादी के बाद महिला या पुरुष में सेक्स करने की उत्तेजना ना होना जैसी अनेक सेक्स समस्याएं हैं जो आम हैं। पुरुषों के पेनिस में टाइटनेस ना आना, महिलाओं की योनि में सूखापन जैसी बहुत सी सेक्स समस्याएं हैं, जिनके बारे में अक्सर महिलाएं और पुरुष चर्चा नहीं करना चाहते। सेक्स समस्याओं के चलते अगर समय पर उचित सलाह और चिकित्सा न मिल पाए तो व्यक्ति हीन भावना और डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। ऐसी सेक्स समस्याएं अगर सॉल्व न की जायें तो इसकी परिणाम रिश्ता टूटने तक जा सकता है।

first time intimacy

यह महिलाओं की आम समस्या है। शादी के बाद इंटरकोर्स के दौरान अधिक दर्द होना भी कई महिलाओं को सेक्स करने से दूर करता है। इसके पीछे योनि में सूखापन, सूजन या किसी प्रकार का इंफेक्शन आदि कारण हो सकते है।

सेक्स करते समय आपके पति को मालूम होना चाहिए कि कब आपको दर्द हो रहा है और कब आप सेक्स करने में सहयोग दे रहीं है। जिसमें महिला साथी भी सेक्स का पूरा आनंद उठा सके, इसके लिए आप अलग अलग सेक्स पोजीशन में सेक्स करके ट्राय करके देख सकते है जिस पोजीशन में आप अधिक सहज महसूस करें उसमे सेक्स करें ऐसा करने पर यह समस्या उत्पन्न नहीं होगी। साथ ही सेक्स करते समय आप लुब्रिकेंट भी इस्तेमाल कर सकते है जो महिला साथी के दर्द को कम करेगा और सेक्स को अधिक आनंदमय बनायेगा। अगर इन सब चीजों के करने के बाद भी आराम ना मिले या इंटरकोर्स करने के दौरान लगातार अधिक दर्द हो तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com