ये संकेत दर्शाते है कंडोम से एलर्जी, जानें और परेशानियों से बचे

By: Ankur Wed, 09 Jan 2019 7:27:32

ये संकेत दर्शाते है कंडोम से एलर्जी, जानें और परेशानियों से बचे

सुरक्षित सेक्स के लिए कंडोम को सबसे अच्छा तरीका माना जाता हैं। अधिकतर पुरुषों द्वारा सेक्स के समय कंडोम पर ही विश्वास किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते है कि यह कंडोम आपके लिए कई परेशानियाँ भी खड़ी कर देता हैं। जी हाँ, कंडोम के कारण एलर्जी होने का खतरा बना रहता हैं। इसलिए आज हम आपको कंडोम से एलर्जी होने के संकेत बताने जा रहे हैं ताकि आप अपनी सुरक्षा कर सकें।

* खुजली

किसी भी एलर्जी के होने पर सबसे पहले दिखने वाला संकेत खुजली ही है। खुजली होने के कारण आप काफी असहज और परेशान हो सकते हैं। कंडोम से एलर्जी होने पर आपको जनानांगों में हल्की खुजली हो सकती है। महिलाओं को वेजाइना में या वेजाइना के आसपास खुजली हो सकती है जबकि पुरुष लिंग की ऊपरी त्वचा में खुजली अनुभव कर सकते हैं। इसके अलावा ओरल सेक्स के कारण आपको होंठों, जीभ या गले में भी एलर्जी हो सकती है।

* रैश

लेटेक्स कंडोम के संपर्क में आने के बाद आठ घंटों के अंदर आपको अगर आपके प्यूबिक एरिया में रैशेज हो रहे हैं तो यह कंडोम एलर्जी के संकेत हो सकते हैं। ये रैशेज हल्के या अधिक भी हो सकते हैं। इन रैशेज में आपको जलन, खुजली हो सकती है और ये लाल या गुलाबी रंग के दिखते हैं।

condom allergy,intimacy tips

* जननांगों में जलन

अगर आपको लेटेक्स कंडोम से एलर्जी है तो आपको जननांगों में जलन महसूस हो सकती है। यह काफी सामान्य लक्षण है। यह जलन महिलाओं को वेजाइना के अंदर और पुरुषों को लिंग के ऊपर महसूस हो सकती हैं।

* छाले


लेटेक्स कंडोम के साथ अधिक समय तक संपर्क में रहने के कारण और समय के साथ कंडोम एलर्जी और बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में आपको जनानांगों में छालें हो सकते हैं। ये छाले तब होते हैं जब इम्यून सिस्टम इस एलर्जी से लड़ने का प्रयास कर रहा होता है।

* एनाफाईलैक्सिस

एनाफाईलैक्सिस एक गंभीर एलर्जिक रिएक्शन है जिसके दौरान आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत होती है ताकि इसका समय रहते उपचार कराया जा सके। इस दौरान आपको सांस लेने में परेशानी, होंठों, जीभ और गले में सूजन, धड़कन का तेज होना और सीने में दर्द जैसे संकते दिख सकते हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com