शादी से पहले सेक्स से जुडी ये बातें जानना बेहद जरूरी, आपके बहुत काम आएगी

By: Ankur Sat, 12 Jan 2019 2:03:32

शादी से पहले सेक्स से जुडी ये बातें जानना बेहद जरूरी, आपके बहुत काम आएगी

हमारे देश में शादी दो व्यक्तियों के साथ दो परिवारों का मिलन भी माना जाता हैं। ऐसे में इन परिवारों को जोड़ने की पूरी जिम्मेदारी पति-पत्नी पर होती हैं। शादीशुदा जिंदगी में सेक्स का भी अपना विशेष स्थान होता हैं, क्योंकि सेक्स में नासमझी रिश्ते को बिगड़ने का काम करती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए सेक्स से जुडी कुछ ऐसी जानकारी लेकर आए हैं जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी हैं।

शादीशुदा जीवन में सेक्स का विशेष महत्व होता है क्योकि कई मामलों में से शादी टूटने का अहम कारण सेक्स समस्याएं या अंसतुष्ट वैवाहिक जीवन या खराब सेक्स लाइफ को माना जाता है। शादी के बाद शरीर की अन्य समस्याओं की तरह ही सेक्स संबंधी समस्याएं भी आम मानी जाती हैं। सेक्स करने के दौरान संतुष्ट न होना या संतुष्ट न कर पाना या फिर शादी के बाद महिला या पुरुष में सेक्स करने की उत्तेजना न होना जैसी अनेक सेक्स समस्याएं हैं जो आम हैं।

sex tips,marriage sex,intimacy tips

पुरुषों के पेनिस में टाइटनेस न आना, महिलाओं की योनि में सूखापन जैसी बहुत सी सेक्स समस्याएं हैं, जिनके बारे में अक्सर महिलाएं और पुरुष चर्चा नहीं करना चाहते। सेक्स समस्याओं के चलते अगर समय पर उचित सलाह और चिकित्सा न मिल पाए तो व्यक्ति हीन भावना और डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। ऐसी सेक्स समस्याएं अगर सॉल्व न की जायें तो इसका परिणाम रिश्ता टूटने तक जा सकता है।

अक्सर पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या मानसिक होती है, इसीलिए इसका समाधान भी आपके पास होता है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन से बचने के लिए सेक्स करने से पहले खुश रहें अधिक देर तक फोरप्ले करें अपने अंगों को अपने साथी को छूने दें हो सकता है इससे आपके पेनिस का ढीलापन दूर हो जाये।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com