आपकी राशी से जुड़े है आपके सेक्स लाइफ के तार, जान ले

By: Ankur Sat, 17 Nov 2018 3:45:33

आपकी राशी से जुड़े है आपके सेक्स लाइफ के तार, जान ले

राशि के हिसाब से लोगों का नेचर भी अलग-अलग होता है। आप कौन सी राशि के हैं इसका अपके व्यक्तित्व पर काफी प्रभाव पड़ता है। सेक्स लाइफ पर भी यह असर देखने को मिलता है। यहां तक कि सेक्स से जुड़ी कुछ परेशानियां भी आपकी राशि के कारण ही होती हैं।

rashi,sex life

मेष राशि वालों को हर चीज की जल्दी होती है। सेक्स के दौरान भी यह जल्दबाजी दिखाई देती है। उन्हें स्लो सेक्स पसंद नहीं, लेकिन यह उनके पार्टनर के लिए मुश्किलों से भरा हो सकता है, जो इस मोमंट को देर तक इंजॉय करना चाह रहे हों।

rashi,sex life

वृषभ राशि वाले जिद्दी होते हैं और उन्हें एक्सपेरिमेंट करना बिल्कुल पसंद नहीं होता। वह सेक्स में भी कोई नई चीज ट्राइ करने के फेवर में नहीं होते। उन्हें खुद के कम्फर्ट जोन से बाहर जाना नापसंद है। यह उनके पार्टनर के लिए दिक्कत खड़ी कर सकता है जो रिश्ते में नयापन चाह रहा हो।

rashi,sex life

मिथुन राशि के लोग फ्लर्ट और डर्टी टॉक करने में माहिर होते हैं, लेकिन जब सेक्स की बात आती है तो वह किसी और ही दुनिया में खोए रहते हैं। वह सेक्स के दौरान भी सोचते रहते हैं, जिससे वह पूरी तरह इन्वोल्व नहीं हो पाते, इससे उनका पार्टनर नाराज हो सकता है और रिश्ता खतरे में पड़ सकता है।

rashi,sex life

कर्क राशि वाले काफी भावुक होते हैं। वह सेक्स की जगह 'मेकिंग लव' के आइडिया पर भरोसा करते हैं। सेक्स में भी उनके इमोशन शामिल होते हैं। अगर वह पार्टनर से जरा से भी नाराज हैं तो वह सीधे सेक्स करने से इनकार कर देते हैं फिर चाहे उनके साथी की फीलिंग्स हर्ट ही क्यों न हो जाए।

rashi,sex life

सिंह राशि के लोग काफी खुले विचारों वाले होते हैं। उन्हें पसंद है कि दूसरे उन पर ध्यान दें लेकिन सेक्स को लेकर उन्हें काफी दिक्कत आती है। उनमें सेक्स परफॉर्मेंस को लेकर ज्यादा चिंता रहती है, इस वजह से वह पार्टनर के साथ भी कंफर्टेबल नहीं हो पाते।

rashi,sex life

हर चीज में सोच-विचार करने और परफेक्शन चाहने वाले कन्या राशि के लोग सेक्स के दौरान भी हिसाब में लगे रहते हैं। वह अपने पार्टनर से इसकी शिकायत कर सकते हैं कि वह जितनी देर जो चीज चाह रहे थे उन्हें उतना नहीं मिला, या फिर उनके पार्नटर ने उन्हें कम किस दिए इसलिए वह भी उतने ही देंगे। इस तरह के हिसाब के कारण पार्टनर की सेक्स की रुचि खत्म हो सकती है।

rashi,sex life

तुला अपने साथी के सैटिस्फैक्शन के बारे में काफी सोचते हैं, इस दौरान वह खुद का प्लेजर भूल जाते हैं। वह सेक्स को लेकर अपनी जरूरतें पार्टनर के सामने बताने से शर्माते हैं। इससे वह सेक्स लाइफ को लेकर खुशी महसूस नहीं कर पाते।

rashi,sex life

वृश्चिक सभी राशियों में सबसे ज्यादा सेंशुअल है। वह सेक्स को लेकर काफी डिमांडिंग होते हैं। अगर उनका पार्टनर उन्हें सैटिस्फाई नहीं कर पाए तो वह निराश हो जाते हैं। इस वजह से पार्टनर के साथ सेक्स में उनकी रुचि जल्दी खत्म हो जाती है।

rashi,sex life

धनु राशि अगर सेक्स के दौरान सैटिस्फाई नहीं होते तो वह सोचने लगते हैं कि उनका पार्टनर उनके प्यार के लायक है या नहीं। वह बहुत जल्दी उम्मीद छोड़ देते हैं और अपने पार्टनर को दूसरा चांस भी नहीं देते।

rashi,sex life

मकर राशि वाले बेडरूम में आलसी हो सकते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनका पार्टनर ही सबकुछ करे। सेक्स में किसी नई चीज को करने में भी उनकी कोई रुचि नहीं होती। सेक्स को लेकर वह एक ही पैटर्न पर बने रहते हैं, जिससे उनका पार्टनर उनसे बोर हो सकता है।

rashi,sex life

कुंभ वाले काफी मूडी होते हैं। वह हर चीज में शामिल होने के लिए काफी समय लेते हैं। सेक्स से पहले भी वह काफी देर तक खुद को इसके लिए तैयार करते रहते हैं। कुंभ सेक्स को लेकर अपने हिसाब से ही चलते हैं और तभी रिलेशन बनाते हैं जब उनका मन होता है।

rashi,sex life

मीन तब तक सेक्स रिलेशन नहीं बनाते जब तक वह इमोशनली पार्टनर के साथ जुड़ाव महसूस नहीं करते। इससे भी बड़ी परेशानी मीन के लिए यह है कि वह सेक्स के दौरान भी जल्दी बोर हो जाते हैं, उन्हें हमेशा कुछ नया चाहिए होता है, नहीं तो वह आगे सेक्स में रुचि नहीं दिखाते।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com