न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र

उत्तर प्रदेश में सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने CM योगी को पत्र लिखकर यूपी में उनके सभी शो पर रोक लगाने की मांग की। विवादित गाना ‘टटीरी’ मुद्दा बना।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 12 Mar 2026 8:35:01

सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हरियाणा के पॉपुलर सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बुधवार को घोषणा की कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने की मांग करेंगी कि बादशाह उत्तर प्रदेश में कोई भी लाइव परफॉर्मेंस न करे।

यह कदम सिंगर के हालिया हिट गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवाद के बाद उठाया गया है। यह गीत हरियाणा में विवादों में रहा और इसके चलते मुकदमे भी दर्ज किए गए। उपाध्यक्ष ने आयोग कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कहा, “मैंने स्वयं गीत नहीं सुना है, लेकिन हरियाणा महिला आयोग की कार्रवाई का स्वागत करती हूँ। ऐसे कलाकारों की प्रस्तुतियों को रोकना जरूरी है जो विवादों में रहें।”

अपर्णा यादव ने बताया कि वे मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगी कि विवादित गायक को उत्तर प्रदेश में कोई शो करने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने आयोग की बैठक में आठ महिलाओं की शिकायतें भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

साथ ही, उपाध्यक्ष ने वन स्टॉप सेंटर और लोकबंधु अस्पताल का निरीक्षण भी किया और स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। उनका कहना था कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी तरह के संवेदनशील मुद्दों पर सख्त कदम उठाना आयोग की प्राथमिकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड

बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह

फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल

2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते

ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'

काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’

पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई

झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया

56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा

लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप

तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल