न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव

फरवरी 2026 में देश की खुदरा मुद्रास्फीति 3.21% तक बढ़ गई, खाने-पीने की वस्तुओं, कपड़े और हाउसिंग सर्विसेज की बढ़ती कीमतों के कारण महंगाई पर दबाव। ग्रामीण क्षेत्र में 3.37% और शहरी क्षेत्र में 3.02% मुद्रास्फीति दर्ज।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 12 Mar 2026 6:16:15

फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने गुरुवार को फरवरी 2026 के खुदरा महंगाई आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के अनुसार, इस महीने देश में CPI आधारित खुदरा मुद्रास्फीति 3.21 प्रतिशत दर्ज की गई, जो जनवरी में 2.75 प्रतिशत थी। महंगाई में यह बढ़ोतरी मुख्यतः खाने-पीने की वस्तुओं, कपड़ों और हाउसिंग-यूटिलिटी सर्विसेज की कीमतों में वृद्धि के कारण हुई। गौरतलब है कि ये आंकड़े आधार वर्ष 2024 की नई सीरीज पर आधारित हैं।

खाद्य महंगाई में आई तेज़ी, 3.47% दर्ज


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में खाद्य मुद्रास्फीति 3.47 प्रतिशत तक बढ़ गई, जबकि जनवरी में यह केवल 2.13 प्रतिशत थी। इस दौरान आभूषणों जैसे सोना, चांदी, हीरा और प्लेटिनम की कीमतों में तेजी देखी गई। इसके साथ ही नारियल, टमाटर और फूलगोभी की कीमतें भी बढ़ीं। वहीं, लहसुन, प्याज, आलू, अरहर और लीची की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर 3.37 प्रतिशत रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में 3.02 प्रतिशत दर्ज की गई।

RBI की MPC बैठक अप्रैल में, रेपो रेट पर असर

पिछले सात महीनों में छह महीनों तक CPI आधारित महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक के 2-6% लक्ष्य के निचले बैंड पर रही है। हालांकि, RBI ने हाल ही में अपनी मौद्रिक नीति में प्रमुख पॉलिसी रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण तेल, गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इसी कारण, RBI अपनी अप्रैल की शुरुआत में होने वाली अगली MPC बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं कर सकता है।

देश की मौजूदा महंगाई दर नियंत्रण में

CPI में खाने-पीने की वस्तुएं महंगाई का एक बड़ा हिस्सा होती हैं। जून 2025 से खाद्य महंगाई नेगेटिव रही और कीमतें एक साल पहले की तुलना में कम दर्ज की गईं। इसके कारण CPI आधारित महंगाई अक्टूबर 2025 में 0.25% के अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गई थी। वहीं, खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई रिकॉर्ड -5.02% पर पहुँच गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल