न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इजरायल को धोखा? ईरान से डील करने चला अमेरिका, ट्रंप ने खोल दिया अरबों का खजाना

ईरान पर हमला करने के बाद अब अमेरिका ने 30 अरब डॉलर की डील की पेशकश कर सभी को चौंका दिया है। खुफिया बातचीत और परमाणु निवेश की योजना ने इजरायल को धोखे में डाल दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 1:38:26

इजरायल को धोखा? ईरान से डील करने चला अमेरिका, ट्रंप ने खोल दिया अरबों का खजाना

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बीते दो हफ्तों से हालात बेहद तनावपूर्ण और खतरनाक बने हुए हैं। इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध में अमेरिका ने भी पूरी ताकत झोंक दी थी और ईरान पर बम बरसाए थे। लेकिन अब जो खबर सामने आई है, उसने सभी को चौंका कर रख दिया है। व्हाइट हाउस की तरफ से बयान आया है कि अमेरिका अब कूटनीति के रास्ते पर लौटने की सोच रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि अमेरिका ने ईरान को करीब 30 अरब डॉलर की भारी-भरकम डील की पेशकश की है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्र इसे बेहद गंभीर बदलाव मान रहे हैं।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच परदे के पीछे बातचीत जारी है। बताया जा रहा है कि अमेरिका अब ईरान में 20 से 30 अरब डॉलर तक का निवेश कर सकता है। इतना ही नहीं, यह भी दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में भी निवेश करने का मन बना रहा है — लेकिन शर्त यह है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ सिविल न्यूक्लियर एनर्जी के लिए होगा। गौर करने वाली बात ये है कि यह निवेश अमेरिका सीधे नहीं करेगा, बल्कि अरब देशों के ज़रिए ईरान तक पहुंचेगा।

ईरान के विदेश मंत्री का भावनात्मक बयान

दूसरी तरफ ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने अमेरिका के इन क़दमों पर प्रतिक्रिया देते हुए बिल्कुल अलग तस्वीर पेश की है। उनका कहना है कि अभी तक अमेरिका से किसी भी स्तर की बातचीत फिर से शुरू नहीं की गई है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने सरकारी प्रसारक IRIB के हवाले से ये जानकारी दी है।

अराघची ने जोर देकर कहा कि बातचीत तभी संभव है जब ईरान के राष्ट्रीय हितों की पूरी सुरक्षा की जाए। उनके शब्दों में साफ झलकता है कि ईरान इस मुद्दे को लेकर बेहद गंभीर है: "हमारे फैसले सिर्फ और सिर्फ ईरान के हितों पर आधारित होंगे। अगर हमारी सुरक्षा और सम्मान के लिए बातचीत जरूरी है, तो हम इस पर विचार ज़रूर करेंगे। लेकिन अभी तक ना कोई समझौता हुआ है, ना बातचीत की शुरुआत।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया