न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन छोड़कर UAE बसेंगे अरबपति लक्ष्मी एन मित्तल, बढ़ते टैक्स के कारण लिया बड़ा फैसला

ब्रिटेन छोड़कर अरबपति उद्योगपति लक्ष्मी एन मित्तल UAE में बसेंगे, बढ़ते टैक्स और निवेश सुरक्षा की चिंताओं के चलते लिया बड़ा फैसला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Nov 2025 12:35:48

ब्रिटेन छोड़कर UAE बसेंगे अरबपति लक्ष्मी एन मित्तल, बढ़ते टैक्स के कारण लिया बड़ा फैसला

भारतीय मूल के इस्पात उद्योग के प्रमुख उद्योगपति लक्ष्मी एन मित्तल ने ब्रिटेन छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बसने का निर्णय लिया है। मित्तल ब्रिटेन के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल हैं और उन्होंने यह कदम वहां प्रस्तावित उच्च टैक्स दरों के कारण उठाया है। लेबर पार्टी की सरकार सुपर रिच उद्योगपतियों पर 20 प्रतिशत तक टैक्स बढ़ाने पर विचार कर रही है, जिससे मित्तल ने ब्रिटेन छोड़ने का मन बनाया।

लक्ष्मी एन मित्तल लंबे समय से ब्रिटेन में रह रहे हैं और वहां की सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में नियमित रूप से शामिल रहते हैं। ‘द संडे टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, मित्तल अब दुबई में बसने पर विचार कर रहे हैं। उनकी अनुमानित संपत्ति 2025 में 15.4 अरब पाउंड मानी जा रही है और वह ब्रिटेन के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

सूत्रों के अनुसार, चांसलर राहेल रीव्स के 26 नवंबर 2025 को पेश किए जाने वाले बजट में अमीरों पर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है। इसी को देखते हुए मित्तल ब्रिटेन छोड़ने वाले नवीनतम अरबपति बन गए हैं। मित्तल पहले से ही दुबई में एक हवेली के मालिक हैं और अब उन्होंने नाइया द्वीप पर एक बड़ी विकास परियोजना के लिए जमीन के बड़े हिस्से खरीद लिए हैं।

मित्तल का जन्म राजस्थान में हुआ था, लेकिन 1995 में उनका परिवार लंदन शिफ्ट हो गया। लंदन में उनके केंसिंग्टन पैलेस गार्डन इलाके में कई आलीशान घर हैं, जिनमें संगमरमर से बना प्रतिष्ठित ‘ताज मित्तल’ भी शामिल है।

मित्तल से पहले भी टेक उद्योग के उद्यमी जैसे हरमन नरूला और रिवॉल्ट के को-फाउंडर निक स्तोरोंस्की टैक्स से बचने के लिए UAE जा चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लेबर सरकार का यह कदम ब्रिटेन में उद्योगपतियों के निवेश पर असर डाल सकता है।

लक्ष्मी एन मित्तल आर्सेलरमित्तल में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं, जिसकी कीमत लगभग 23.35 बिलियन पाउंड आंकी गई है। मित्तल लंबे समय से लेबर पार्टी के प्रमुख डोनर भी रहे हैं। टैक्स बढ़ने की संभावना और निवेश सुरक्षा की चिंताओं के चलते उन्होंने ब्रिटेन छोड़कर UAE में निवेश और निवास का रास्ता चुना है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी