न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘आप ऑस्ट्रेलिया की शान हैं…’ सिडनी आतंकी हमले में बहादुरी दिखाने वाले अहमद से मिले पीएम एंथोनी अल्बानीज

सिडनी बीच पर हुए आतंकी हमले में बहादुरी दिखाने वाले अहमद अल अहमद से ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने मुलाकात की। घायल होने के बावजूद आतंकी को काबू करने वाले अहमद को पीएम ने ऑस्ट्रेलिया का हीरो बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Dec 2025 11:52:23

‘आप ऑस्ट्रेलिया की शान हैं…’ सिडनी आतंकी हमले में बहादुरी दिखाने वाले अहमद से मिले पीएम एंथोनी अल्बानीज

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रविवार को एक बीच पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस भयावह हमले में 15 यहूदी नागरिकों की जान चली गई। गोलियों की तड़तड़ाहट और अफरा-तफरी के बीच एक शख्स ऐसा भी था, जो डर के आगे झुका नहीं। वह किसी फरिश्ते की तरह सामने आया और आतंकियों का डटकर सामना किया। इसी साहसिक कदम के चलते उसने दो में से एक आतंकी को काबू कर लिया। इस दौरान खुद घायल होने के बावजूद उसने हथियार नहीं छोड़ा, जिससे कई मासूम लोगों की जान बच सकी।

इस असाधारण बहादुरी के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने अस्पताल पहुंचकर उस व्यक्ति से मुलाकात की। इस बहादुर शख्स की पहचान अहमद अल अहमद के रूप में हुई है। पीएम एंथोनी ने अहमद की हिम्मत को सलाम करते हुए उन्हें “ऑस्ट्रेलिया का हीरो” बताया। उन्होंने कहा कि अहमद ने अनजान लोगों को बचाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल दी, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

आतंकियों से आमने-सामने भिड़े अहमद

रविवार की शाम सिडनी के मशहूर बोंडी बीच पर यहूदी समुदाय के लोग अपना धार्मिक उत्सव मना रहे थे। माहौल पूरी तरह शांत था, तभी अचानक पाकिस्तानी मूल के दो हमलावर वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। यह खौफनाक घटना शाम करीब 6:45 बजे हुई। बाद में सामने आया कि दोनों हमलावर आपस में पिता-पुत्र थे।

गोलीबारी के दौरान जब लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे, तभी अहमद ने हिम्मत दिखाते हुए एक आतंकी पर झपट्टा मारा और उसके हाथ से बंदूक छीन ली। इस संघर्ष में अहमद को दो गोलियां लगीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और हमलावर को काबू में कर लिया। उनके इस कदम ने कई जिंदगियों को बचा लिया।

मुलाकात के बाद पीएम एंथोनी का बयान

अहमद से अस्पताल में मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अहमद ने आतंक के खिलाफ एकजुटता और इंसानियत का मजबूत संदेश दिया है। उन्होंने कहा,

“ऑस्ट्रेलिया साहसी लोगों का देश है और अहमद अल अहमद उसी साहस की मिसाल हैं। हम किसी भी सूरत में नफरत और आतंक को हमें बांटने नहीं देंगे। आतंकवादी यही चाहते हैं, लेकिन हमारा देश हमेशा एकजुट रहेगा और एक-दूसरे के साथ खड़ा रहेगा।”

पीएम ने यह भी कहा कि अहमद का साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

कंधे में अब भी फंसी है गोली

गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए अहमद को इलाज के लिए सिडनी के सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके वकील इस्सा ने बताया कि लोगों की जान बचाते समय अहमद खुद गोलियों का शिकार हो गए, लेकिन उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है। वकील के मुताबिक, अहमद ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह दोबारा भी ऐसी बहादुरी दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे।

अहमद के बाएं हाथ में गहरी चोट आई है और उनके बाएं कंधे में अब भी एक गोली फंसी हुई है, जिसे फिलहाल निकाला नहीं जा सका है। वह दर्द से जूझ रहे हैं, लेकिन उनका हौसला अब भी मजबूत है।

गौरतलब है कि अहमद का जन्म सीरिया में हुआ था। वह साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया आए थे और 2022 में उन्हें ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता मिली थी। हालांकि, बाद में कुछ कानूनी मामलों के चलते उनकी नागरिकता रद्द कर दी गई थी। बावजूद इसके, इस संकट की घड़ी में उन्होंने खुद को ऑस्ट्रेलिया का सच्चा रक्षक साबित कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी