#WATCH | Brasilia, Brazil: President Lula confers Brazil`s highest civilian honour, the ‘Grand Collar of the National Order of the Southern Cross’, on PM Narendra Modi.
— ANI (@ANI) July 8, ब्राजील में हुआ प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत
Source: ANI/DD pic.twitter.com/yZT8O0w4UN
सम्मान समारोह से पहले ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में प्रधानमंत्री मोदी का परंपरागत और भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में 114 घुड़सवारों की टुकड़ी ने विशेष परेड की। इस राजकीय आतिथ्य ने भारत-ब्राजील संबंधों की गहराई और गर्मजोशी को उजागर कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर स्वागत की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा – “ब्रासीलिया में औपचारिक स्वागत की झलकियां। ब्राजील की यह राजकीय यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को गति प्रदान करेगी।”
इस संदेश में जहां राजनयिक उद्देश्य झलकता है, वहीं एक जननेता का भावनात्मक जुड़ाव भी साफ दिखाई देता है।
ऐतिहासिक यात्रा का अहम पड़ाव
यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले 57 वर्षों में ब्राजील की राजकीय यात्रा पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इस यात्रा का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि वे पांच देशों के विदेश दौरे के चौथे चरण में ब्राजील पहुंचे हैं, जहां उन्होंने रियो डी जेनेरियो में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में भी हिस्सा लिया। यह यात्रा न सिर्फ कूटनीतिक रूप से सफल रही, बल्कि भारत की वैश्विक पहचान को और मजबूत करने वाला एक निर्णायक कदम साबित हुई है।















