न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है सरकार? सुप्रीम कोर्ट में पेश की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की यमन में मौत की सजा को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उनकी सजा को फिलहाल स्थगित किया गया है। सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है ताकि वह सुरक्षित भारत लौट सकें। अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 12:16:00

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है सरकार? सुप्रीम कोर्ट में पेश की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया, जिन्हें यमन में मौत की सजा सुनाई गई है, को बचाने की कोशिशें पूरे जोर-शोर से जारी हैं। जब से यह दुखद खबर सामने आई है, उनके परिवार वालों की आंखों से नींद उड़ गई है। हर दिन उनके लिए एक नई उम्मीद और एक नई बेचैनी लेकर आता है। सामाजिक संगठनों की भागीदारी ने इस लड़ाई को और मजबूत किया है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में इस संवेदनशील मामले की सुनवाई हुई, जहाँ केंद्र सरकार ने बताया कि निमिषा की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है और उन्हें बचाने के हर संभव प्रयास हो रहे हैं। सरकार की तरफ से यह भी कहा गया कि हमारी प्राथमिकता है कि निमिषा प्रिया सही सलामत भारत लौटें।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी संतोष जताया और अगली सुनवाई की तारीख 14 अगस्त तय की। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सरकार अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रही है। यह उम्मीद की किरण है उस परिवार के लिए, जो दिन-रात अपनी बेटी के घर लौटने की दुआ कर रहा है।

बता दें कि 16 जुलाई को यमन में निमिषा को मौत की सजा दी जानी थी, लेकिन केरल के ग्रैंड मुफ्ती अबू बकर मुसलियार के माध्यम से सरकार ने हस्तक्षेप कर सजा को फिलहाल रोक दिलाई। इस प्रयास से पीड़ित परिवार और निमिषा के परिजनों के बीच समझौते की संभावना बनी है, लेकिन अब भी राहत की खबर का इंतजार बना हुआ है।

निमिषा को उनके यमन निवासी बिजनेस पार्टनर तलाल आबदो मेहदी की हत्या का दोषी ठहराया गया है। लेकिन निमिषा का दावा है कि वह उत्पीड़न और जबरदस्ती के शिकार हुईं। उनके पासपोर्ट को जब्त कर लिया गया था और जब उन्होंने उसे वापस लेने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे बेहोश करने के लिए ड्रग्स दिया — लेकिन ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। अब परिवार ब्लड मनी के विकल्प के तहत उनकी रिहाई की उम्मीद कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
गर्मी में थाई रैश से हैं परेशान? बचाव और जल्दी ठीक करने के असरदार उपाय जानें
गर्मी में थाई रैश से हैं परेशान? बचाव और जल्दी ठीक करने के असरदार उपाय जानें