न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हांगकांग में 7 ऊंची इमारतों में भीषण आग, 44 की मौत, 300 लोग अब भी लापता

हांगकांग के ताईपो में सात बहुमंजिला इमारतों में लगी भीषण आग में 44 लोगों की मौत और 300 से अधिक लापता, राहत-बचाव कार्य जारी। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखीं, प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की अपील की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Nov 2025 7:55:58

हांगकांग में 7 ऊंची इमारतों में भीषण आग, 44 की मौत, 300 लोग अब भी लापता

हांगकांग के ताईपो इलाके में बुधवार (26 नवंबर 2025) की दोपहर एक भीषण हादसा हो गया, जब सात बहुमंजिला इमारतें अचानक आग की चपेट में आ गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस विनाशकारी आग में अब तक 44 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब 300 लोगों का अभी भी कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना से जुड़े संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

रॉयटर्स के मुताबिक, फायर सर्विसेज डिपार्टमेंट (एफएसडी) ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि कई निवासी इमारतों के अंदर ही फंस गए। आग की लपटें इतनी ऊंची उठीं कि उन्हें कई किलोमीटर दूर तक साफ देखा जा सकता था। एफएसडी को यह कॉल बुधवार दोपहर 2:51 बजे मिली, और थोड़ी देर बाद उन्होंने इसे ‘नंबर 4 अलार्म फायर’ घोषित किया, जो हांगकांग की दूसरी सबसे ऊंची अलर्ट श्रेणी है।

मौके पर राहत-बचाव की कोशिशें जारी

दमकल विभाग लगातार आग को काबू करने की कोशिश में जुटा है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पूरा परिसर धुएं की घनी परत से ढका दिखाई दे रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, आग की शुरुआत कॉम्प्लेक्स के बाहर बने बांस के स्कैफोल्डिंग से हुई और देखते ही देखते कई टावरों को अपनी चपेट में ले लिया। ताईपो उत्तर हांगकांग का प्रमुख इलाका है, जो शेनझेन सीमा के बिल्कुल करीब है।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि लगभग 90 प्रतिशत लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अभी सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। आग लगने के बाद आस-पास की कई सड़कें सुरक्षा कारणों से बंद कर दी गई हैं। इस घटना को लेवल 5 कैटेगरी की आग में शामिल किया गया है, जो सबसे गंभीर श्रेणी होती है।

आस-पास के निवासियों से घरों में रहने की सलाह

ताईपो जिले में अचानक लगी इस भयंकर आग के बाद फायर ब्रिगेड की बड़ी संख्या में टीमों को मौके पर भेजा गया। प्रशासन ने आसपास के लोगों से अपील की है कि वे घरों में रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें और बिना जरूरत बाहर न निकलें। आशंका है कि कई लोग अभी भी इमारतों के ऊपरी हिस्सों में फंसे हुए हो सकते हैं।

17 साल पहले भी हुआ था ऐसा बड़ा हादसा

हांगकांग में इससे पहले लगभग 17 साल पहले इसी प्रकार की लेवल 5 कैटेगरी की आग ने तबाही मचाई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी। लेकिन इस बार नुकसान का स्तर कहीं ज्यादा बड़ा है। सरकार ने घायलों और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए एक आपातकालीन हेल्पलाइन जारी की है, ताकि उन्हें तुरंत मदद और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन