न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानी सेना को बड़ा झटका, मेजर मुईज की हत्या, विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का किया था दावा

दक्षिण वजीरिस्तान में TTP आतंकियों द्वारा पाकिस्तान आर्मी के स्पेशल सर्विस ग्रुप के मेजर मुईज की हत्या कर दी गई। 2019 में अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाले अफसर की शहादत से पाकिस्तान सेना को गहरा झटका लगा है। सेना ने घटना की पुष्टि की और राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने जताया शोक।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 12:02:03

पाकिस्तानी सेना को बड़ा झटका, मेजर मुईज की हत्या, विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का किया था दावा

पाकिस्तान आर्मी के स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब उसकी सबसे अहम यूनिट के एक अफसर मेजर मुईज की दक्षिणी वजीरिस्तान के सरगोगा इलाके में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों ने बेहद नृशंस तरीके से हत्या कर दी। आतंकवाद से जूझते पाकिस्तान में, यह खबर सिर्फ सेना के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरे सदमे जैसी है।

अचानक हुआ घातक हमला

सूत्रों के मुताबिक, मेजर मुईज 6 कमांडो बटालियन का हिस्सा थे और बेहद संवेदनशील मिशन के तहत सरगोगा इलाके में ऑपरेशन के लिए पहुंचे थे। तभी आतंकवादियों ने सुनियोजित तरीके से घात लगाकर हमला कर दिया। अटैक इतना तेज और अप्रत्याशित था कि मेजर मुईज की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में पाकिस्तान सेना के लांस नायक जिब्रानउल्लाह ने भी अपनी जान गंवा दी।

वो ही मुईज, जिसने किया था अभिनंदन को पकड़ने का दावा

मेजर मुईज का नाम 2019 में भारत के खिलाफ एक सैन्य ऑपरेशन के दौरान सुर्खियों में आया था। उस समय उन्होंने भारतीय वायुसेना के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा किया था। चकवाल (पंजाब प्रांत) के मूल निवासी मेजर मुईज अब पाकिस्तान के लिए 'शहीद' घोषित किए जा चुके हैं।

ऑपरेशन के लिए पहुंचे थे जांबाज

पाकिस्तान सेना की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर मेजर मुईज और लांस नायक जिब्रानउल्लाह सरगोगा इलाके में चल रहे ऑपरेशन में शामिल होने के लिए भेजे गए थे। लेकिन आतंकियों ने उनके पहुंचते ही हमला कर दिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। यह हमला पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान की सुरक्षा रणनीति पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मेजर मुईज की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मेजर के बलिदान को सेना और देश के लिए अत्यंत मूल्यवान बताया।

पीछे छूट गया परिवार, टूटे सपने

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेजर मुईज अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनका परिवार अब ना सिर्फ एक बेटा, पति और पिता खो चुका है, बल्कि देश ने एक जांबाज़ सिपाही खोया है।

2 साल में 1200 से ज्यादा जवानों की जान गई

दक्षिण एशिया टेररिज्म पोर्टल (SATP) के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 और 2025 में पाकिस्तान में अब तक 1200 से ज्यादा सैन्यकर्मी आतंकी हमलों में मारे जा चुके हैं। अकेले 2024 में 754 जवानों की मौत हुई, जबकि 2025 में अब तक यह आंकड़ा 500 तक पहुंच चुका है। बीएलए, बीटीपी और टीटीपी जैसे संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और सेना लगातार उनके निशाने पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब