न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

50% टैरिफ विवाद के बाद भारत-अमेरिका रिश्तों में नरमी, नई डील की उम्मीद

भारत और अमेरिका के बीच अटकी ट्रेड डील पर फिर से बातचीत शुरू होगी। ट्रंप के खास अधिकारी ब्रेंडन लिंच नई दिल्ली में भारतीय प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे ताकि टैरिफ विवाद सुलझाया जा सके और रिश्तों में सुधार की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 8:55:11

50% टैरिफ विवाद के बाद भारत-अमेरिका रिश्तों में नरमी, नई डील की उम्मीद

भारत और अमेरिका के बीच अटकी हुई ट्रेड डील पर एक बार फिर बातचीत का दौर शुरू होने जा रहा है। मंगलवार को नई दिल्ली में दोनों देशों के प्रतिनिधि एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, जिसमें व्यापारिक मुद्दों पर गहन चर्चा होगी। पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ थोपे जाने के बाद रिश्तों में खटास आ गई थी। हालांकि अब इस मुलाकात से रिश्तों में सुधार और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

ट्रंप के करीबी अधिकारी भारत दौरे पर

इस बैठक के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नज़दीकी और अमेरिका के चीफ नेगोशिएटर ब्रेंडन लिंच भारत पहुंच रहे हैं। इस मुद्दे पर भारत के प्रमुख वार्ताकार और वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा, “अमेरिकी टीम मंगलवार (16 सितंबर) को भारतीय प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यह किसी नए राउंड का हिस्सा नहीं है, बल्कि व्यापार से जुड़े मुद्दों पर जारी संवाद का विस्तार है।”

वहीं वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने भी भरोसा जताया कि भारत और अमेरिका के बीच इस बार सकारात्मक और रचनात्मक बातचीत होगी।

अब तक की वार्ताओं का सिलसिला

मार्च 2025 से लेकर अब तक भारत और अमेरिका के बीच पांच दौर की बातचीत हो चुकी है। दोनों देशों की पहली मुलाकात 26 से 29 मार्च के बीच हुई थी। लेकिन उसी दौरान 2 अप्रैल को राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया, जिससे भारत पर कुल 26 प्रतिशत का बोझ पड़ा। यह टैरिफ 5 अप्रैल से लागू भी कर दिया गया।

इसके बाद 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी नेता जेडी वेंस से मुलाकात की। इसके पश्चात 14 से 18 जुलाई तक पांचवां राउंड चला, लेकिन जल्द ही ट्रंप प्रशासन ने भारत पर टैरिफ और बढ़ा दिया। नतीजा यह हुआ कि छठा दौर शुरू होने से पहले ही बातचीत रुक गई।

क्यों टूटी बातचीत?

वास्तव में भारत-अमेरिका वार्ता का छठा दौर होना था, लेकिन टैरिफ विवाद ने पूरे माहौल को बिगाड़ दिया। ट्रंप ने पहले भारत पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था। इसके बाद रूस से तेल खरीदने के कारण उन्होंने 25 प्रतिशत और जोड़ दिए। इस तरह कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया। इस कड़े फैसले से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया और ट्रेड डील की राह अटक गई।

अब देखना होगा कि ट्रंप द्वारा भेजे गए उनके खास प्रतिनिधि इस गतिरोध को किस हद तक दूर कर पाते हैं और क्या भारत-अमेरिका एक बार फिर व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देने में सफल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया