न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IMF ने पाकिस्तान से 11 अरब डॉलर की फंडिंग का मांगा हिसाब, मदद के लिए चीन-अमेरिका के सामने फैला हाथ

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान से 11 अरब डॉलर की फंडिंग का हिसाब मांग लिया है। आईएमएफ की इस सख्ती के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर वैश्विक मदद की ओर रुख किया है और चीन से लेकर अमेरिका तक, हर बड़े देश के सामने सहायता के लिए हाथ फैला दिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 11 Oct 2025 3:11:47

IMF ने पाकिस्तान से 11 अरब डॉलर की फंडिंग का मांगा हिसाब, मदद के लिए चीन-अमेरिका के सामने फैला हाथ

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता से गुजर रहा है। इस संकट के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान से 11 अरब डॉलर की फंडिंग का हिसाब मांग लिया है। आईएमएफ की इस सख्ती के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर वैश्विक मदद की ओर रुख किया है और चीन से लेकर अमेरिका तक, हर बड़े देश के सामने सहायता के लिए हाथ फैला दिए हैं।

बीते वर्षों में पाकिस्तान ने रक्षा उपकरणों, वित्तीय सहायता और आधारभूत संरचना निवेश के लिए लगातार चीन का दरवाजा खटखटाया था, वहीं अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों से उसने ऋण, सैन्य साजो-सामान और कूटनीतिक समर्थन लिया। लेकिन मौजूदा हालात कुछ अलग हैं — अब पाकिस्तान सुरक्षा और रणनीतिक मदद के लिए चीन की तरफ देख रहा है, जबकि आर्थिक और व्यापारिक संकट से उबरने के लिए अमेरिका से समर्थन की गुहार लगा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 की दूसरी तिमाही तक पाकिस्तान का कुल विदेशी ऋण लगभग 135 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इसमें अकेले चीन का 30 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज शामिल है। चीन ने यह राशि पाकिस्तान में सीपैक (CPEC) परियोजनाओं के तहत बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और परिवहन से जुड़ी योजनाओं में निवेश के रूप में दी थी।

इस बीच अफगानिस्तान की समाचार एजेंसी खामा प्रेस ने शनिवार को एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि IMF ने पाकिस्तान के व्यापारिक आंकड़ों में 11 अरब डॉलर के अंतर को लेकर गंभीर चिंता जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान रेवेन्यू ऑटोमेशन लिमिटेड (PRAL) द्वारा दिए गए आयात के आंकड़े पाकिस्तान सिंगल विंडो के आंकड़ों से मेल नहीं खाते।

वित्त वर्ष 2023-24 में आयात आंकड़ों में 5.1 अरब डॉलर का अंतर पाया गया, जबकि 2024-25 में यह अंतर बढ़कर 5.7 अरब डॉलर तक पहुंच गया। IMF को आशंका है कि इन आंकड़ों की गड़बड़ी से निवेशकों का भरोसा डगमगा सकता है। इसलिए, फंड ने पाकिस्तान से स्पष्ट पारदर्शिता, सुधारात्मक कदम और विश्वसनीय संचार रणनीति की मांग की है।

इन सबके बीच पाकिस्तान की छवि एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अस्थिर और अविश्वसनीय देश के रूप में उभर रही है। जिस तरह वह बार-बार बाहरी मदद का मोहताज बन रहा है, वह न केवल उसके आर्थिक ढांचे की नाकामी को उजागर करता है, बल्कि उसकी विदेश नीति की सीमाओं को भी सामने लाता है।

अब देखना यह होगा कि IMF की इस सख्ती के बाद पाकिस्तान कोई ठोस सुधारात्मक कदम उठाता है या एक बार फिर कर्ज़ और समर्थन के चक्रव्यूह में फंसता चला जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब