न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सब धंधा बंद करके साउथ अफ्रीका ही लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को अब तक की सबसे बड़ी धमकी

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच रिश्ते अब बेहद तल्ख हो चुके हैं। EV नीति को लेकर ट्रंप ने मस्क को साउथ अफ्रीका लौटने तक की धमकी दे डाली। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों मस्क बना रहे हैं नई पार्टी का प्लान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Jul 2025 1:01:52

 सब धंधा बंद करके साउथ अफ्रीका ही लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को अब तक की सबसे बड़ी धमकी

अमेरिकी राजनीति और कॉर्पोरेट जगत के सबसे चर्चित नामों में से एक, एलन मस्क, इन दिनों डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर हैं। कभी बेहद करीबी माने जाने वाले ये दोनों शख्सियतें अब आमने-सामने हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क को खुलकर निशाने पर लेते हुए इशारों में एक ऐसी धमकी दे दी है जिसने सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा है कि मस्क को अब अपनी 'दुकान बंद' करनी पड़ सकती है और शायद उन्हें सब कुछ समेटकर वापस साउथ अफ्रीका लौट जाना पड़े।

ट्रंप और मस्क के बीच यह तल्खी चुनावों के बाद तब शुरू हुई जब मस्क को अमेरिकी प्रशासन में बड़ी भूमिका दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर नीतियों में मतभेद ने दोनों के रिश्तों में खटास ला दी।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "राष्ट्रपति बनने से पहले ही एलन मस्क को पता था कि मैं ईवी मं‍डेट के सख्त खिलाफ हूं। ये एक बकवास नीति है और मैंने हमेशा इसका विरोध किया है। इलेक्ट्रिक कारें अच्छी हो सकती हैं, लेकिन हर किसी को मजबूर नहीं किया जा सकता कि वो वही खरीदे।"

उन्होंने आगे जोड़ते हुए तीखे लहजे में लिखा, "एलन को इतिहास में सबसे ज्यादा सब्सिडी मिली है। अगर ये सब्सिडी बंद हो जाए, तो उन्हें शायद अपनी दुकान समेटनी पड़े और अपने वतन साउथ अफ्रीका लौट जाना पड़े। ना कोई रॉकेट लॉन्च होगा, ना सैटेलाइट्स, और ना ही इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनेंगी। इससे देश का बहुत सारा पैसा बचेगा। शायद DOGE को भी इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।"

मस्क की पलटवार मुद्रा – नई पार्टी बनाने के संकेत

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से एक दिन पहले एलन मस्क ने भी अमेरिकी प्रशासन के खर्चे पर सवाल उठाते हुए नई राजनीतिक पार्टी बनाने की बात छेड़ दी थी। उन्होंने लिखा था कि यह "पागलपन भरा विधेयक" है जो ऋण सीमा को 5 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाता है, और इससे आम अमेरिकी नागरिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मस्क ने तंज कसते हुए लिखा, "इस विधेयक से साफ है कि अब अमेरिका में एक ही पार्टी है - पोर्की पिग पार्टी। समय आ गया है कि हम एक नई पार्टी बनाएं जो सच में लोगों की परवाह करे।"

उन्होंने कहा कि मौजूदा डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन दोनों ही एक ही सोच को आगे बढ़ा रहे हैं जो सिर्फ सरकार की भव्यता पर खर्च करना चाहती है, आम नागरिकों की चिंता किसी को नहीं है।

पहले भी दे चुके हैं एक-दूसरे को चेतावनी

यह कोई पहला मौका नहीं है जब ट्रंप और मस्क के बीच बयानबाज़ी हुई हो। इससे पहले भी ट्रंप ने मस्क को सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट बंद करने की धमकी दी थी। इसके जवाब में मस्क ने उन्हें एहसान फरामोश करार दिया था और कहा था कि उनके समर्थन के बिना ट्रंप चुनाव नहीं जीत पाते।

मस्क ने यह तक कह दिया था कि अगर ट्रंप ने दुश्मनी जारी रखी, तो स्पेसएक्स अपने ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को नासा से अलग कर सकता है। यही नहीं, मस्क ने एक बार यह भी दावा कर दिया था कि ट्रंप का नाम एप्स्टीन फाइल्स में है, हालांकि बाद में उन्होंने यह बयान वापस ले लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया