न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान की सैन्य साख दांव पर, चीन की पुरानी तस्वीर को भारत पर हमला बताकर की भेंट

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल डिनर पार्टी आयोजित की, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, बिलावल भुट्टो समेत देश के तमाम बड़े राजनीतिक और सैन्य अधिकारी शामिल हुए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 26 May 2025 12:27:20

पाकिस्तान की सैन्य साख दांव पर, चीन की पुरानी तस्वीर को भारत पर हमला बताकर की भेंट

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना और सरकार एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का शिकार हुई है। हाल ही में फील्ड मार्शल बने जनरल आसिम मुनीर द्वारा आयोजित एक भव्य डिनर पार्टी में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक ऐसी युद्धकालीन तस्वीर भेंट की गई, जिसे भारत पर हालिया हमले की बताते हुए प्रस्तुत किया गया — लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली। तस्वीर असल में पांच साल पुरानी चीन की सेना की थी, जिससे अब पाकिस्तान की सैन्य साख पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है।

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल डिनर पार्टी आयोजित की, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, बिलावल भुट्टो समेत देश के तमाम बड़े राजनीतिक और सैन्य अधिकारी शामिल हुए। लेकिन इस समारोह में एक ऐसा विवाद खड़ा हो गया जिसने पूरी पार्टी की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए।

दरअसल, इस डिनर के दौरान जनरल आसिम मुनीर ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक सैन्य ऑपरेशन की तस्वीर उपहार स्वरूप भेंट की। मुनीर ने दावा किया कि यह तस्वीर हाल ही में भारत पर किए गए कथित 'ऑपरेशन बुनयान' की है। लेकिन बाद में सामने आया कि यह तस्वीर असल में 18 अगस्त 2018 को चीन की सेना PLA द्वारा किए गए एक सैन्य अभ्यास की है, जिसमें PHL-03 लॉन्ग-रेंज रॉकेट सिस्टम से रॉकेट दागे गए थे।

यह तस्वीर 2019 से इंटरनेट पर मौजूद है और पहले भी कई बार विभिन्न चीनी सैन्य अभियानों के संदर्भ में उपयोग की जा चुकी है। इस तरह शहबाज शरीफ को दिया गया यह तोहफा अब पाकिस्तानी सेना की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहा है । सोशल मीडिया पर यह खबर फैलते ही पाकिस्तानी सेना और उसके प्रमुख को झूठ फैलाने और जनता को गुमराह करने के लिए जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

यह डिनर पार्टी एक ऐसे समय में हुई जब भारत-पाक संबंध पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति में हैं। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया था और 7 मई को सीमा पार आतंकी शिविरों पर कार्रवाई की थी। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों में ड्रोन और मिसाइल हमलों का आरोप झेला। हालात इतने बिगड़े कि 10 मई को दोनों देशों को सीजफायर का ऐलान करना पड़ा।

फर्जी तस्वीर भेंट करने जैसी गलती से पाकिस्तान की सेना की साख, और उसके सैन्य नेतृत्व की समझदारी पर गंभीर सवाल उठे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी