न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव फिर बढ़ा? सेना की तैनाती और ICT फैसले से पहले शेख हसीना का बयान

बांग्लादेश में राजनीतिक संकट फिर बढ़ा, ICT फैसले से पहले पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बयान जारी किया। सेना की तैनाती और हिंसा की आशंका के बीच देश हाई अलर्ट पर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Nov 2025 8:51:34

बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव फिर बढ़ा? सेना की तैनाती और ICT फैसले से पहले शेख हसीना का बयान

बांग्लादेश में तख्तापलट को एक साल से अधिक का समय हो गया है, लेकिन राजनीतिक उथल-पुथल खत्म नहीं हुई है। लंबे महीनों की अस्थिर स्थिति के बाद अब देश में फरवरी 2026 में संसदीय चुनाव करवाए जाने की घोषणा की गई है। वहीं, तख्तापलट के बाद 5 अगस्त 2024 को देश छोड़कर भागी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अभी भी भारत में ही ठहरी हुई हैं।

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) आज शेख हसीना और उनके करीबी सहयोगियों पर लगे आरोपों पर फैसला सुनाएगा। इसके मद्देनजर शेख हसीना की आवामी लीग पार्टी ने पूरे बांग्लादेश में बंद का आह्वान किया है। हिंसा की आशंका के चलते बांग्लादेश हाई अलर्ट पर है और ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (DMP) आयुक्त शेख मोहम्मद सज्जाद अली ने निर्देश दिया है कि हिंसक गतिविधियों में शामिल लोगों को तुरंत रोका जाए।

शेख हसीना ने यूनुस सरकार पर साधा निशाना

ICT के फैसले से पहले शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर भी हमला बोला। NDTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यूनुस सरकार देश में आतंकवादी संगठनों के साथ गठजोड़ कर चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा दे रही है। बांग्लादेश छोड़ने पर उन्होंने कहा, "मेरे लिए मातृभूमि छोड़ना अत्यंत पीड़ादायक था। हमने आर्थिक विकास के लिए जो भी कदम उठाए थे, वह सब बर्बाद हो गया। लेकिन मुझे बांग्लादेश के लोगों पर पूरा विश्वास है, वे लोकतंत्र का ही चुनाव करेंगे।"

तख्तापलट और ऐतिहासिक विरासत पर शेख हसीना की प्रतिक्रिया

शेख हसीना ने कहा, "मेरे पिता के ऐतिहासिक घर को नष्ट करना और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत मिटाने की कोशिश करना बेहद निंदनीय है। कई लोगों ने हमारे सुनहरे भविष्य के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। मुझे विश्वास है कि बांग्लादेशी जनता अपनी विरासत कभी नहीं भूलेगी।"

यूनुस सरकार के बारे में उन्होंने कहा कि यह असंवैधानिक और नाजायज सरकार है। फरवरी 2026 में होने वाले चुनाव भी केवल दिखावा हैं। उनका आरोप है कि अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया और धार्मिक भेदभाव को बढ़ावा दिया गया।

विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप पर शेख हसीना की राय

शेख हसीना ने कहा, "तख्तापलट में विदेशी ताकतों की भागीदारी का कोई ठोस प्रमाण नहीं है। कुछ अमेरिकी राजनेता यूनुस का समर्थन करते हैं, लेकिन अब उनकी सच्ची भूमिका सामने आ रही है और उनकी लोकप्रियता घट रही है। बांग्लादेश में स्थिर लोकतंत्र सभी के लिए फायदेमंद है, और लोकतंत्र का सम्मान करने वाले देशों का समर्थन मिलेगा।"

बांग्लादेश में हालात फिर तनावपूर्ण

हाल ही में शेख हसीना ने अपने समर्थकों के लिए एक ऑडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने लोगों से आंदोलन तेज करने की अपील की। इसके बाद बांग्लादेश में हालात एक बार फिर बिगड़ने लगे हैं। कई क्षेत्रों में आगजनी और धमाकों की घटनाएं हुई हैं। अब हिंसा करने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ICT के फैसले और शेख हसीना की प्रतिक्रिया से बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता और सुरक्षा चिंताएं बढ़ सकती हैं। प्रशासन और सेना की सतर्कता के बावजूद शहरों में तनाव के स्तर में इजाफा देखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी