न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की गूंज अमेरिका तक, बोइंग के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को लगा बड़ा झटका

एअर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद टाटा ग्रुप और बोइंग के शेयरों में भारी गिरावट। भारत-अमेरिका दोनों शेयर बाजारों में अफरा-तफरी, निवेशकों को हुआ बड़ा नुकसान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 5:27:01

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की गूंज अमेरिका तक,  बोइंग के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को लगा बड़ा झटका

अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान क्रैश होने की खबर से जहां एक ओर पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल है, वहीं दूसरी ओर इसका असर भारत के वित्तीय बाजारों पर भी साफ नजर आया है। भारत के प्रमुख शेयर बाजारों में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई, और टाटा ग्रुप से जुड़े शेयर भी इस घटना के बाद धड़ाम हो गए। यही नहीं, इस विमान हादसे की गूंज अमेरिका तक सुनाई दी, जहां बोइंग जैसी प्रमुख एयरक्राफ्ट निर्माता कंपनी के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि अमेरिका में अब तक स्टॉक मार्केट खुले भी नहीं थे, फिर भी प्री-मार्केट ट्रेडिंग में ही बोइंग को जबरदस्त झटका लग चुका है।

प्री-मार्केट में बोइंग के शेयरों की गिरावट से निवेशकों में चिंता का माहौल

एयरप्लेन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी बोइंग के शेयरों में प्री-मार्केट सेशन के दौरान 7 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के चलते कंपनी के शेयर की कीमत 200 डॉलर से नीचे आकर 197.58 डॉलर प्रति शेयर तक पहुंच गई। यह गिरावट गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद आई है, जिसमें एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान शामिल था। बोइंग के शेयरों की यह स्थिति यह दर्शा रही है कि अमेरिकी बाजार के खुलने के बाद भी स्थिति और खराब हो सकती है। इससे पहले बुधवार को बोइंग का शेयर 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 214 डॉलर पर बंद हुआ था, जबकि पिछले तीन महीनों में यह करीब 24 फीसदी चढ़ चुका था। मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, बोइंग कंपनी ने इस हादसे को लेकर शुरुआती रिपोर्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया है और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान केवल प्री-मार्केट सेशन में

बोइंग के शेयरों में गिरावट का असर कंपनी की कुल वैल्यूएशन पर भी साफ नजर आया है। बुधवार को जब बोइंग का शेयर 214 डॉलर पर था, तब कंपनी का कुल मार्केट कैप 161.36 बिलियन डॉलर था। लेकिन गुरुवार के प्री-मार्केट में करीब 7.67 फीसदी की गिरावट के कारण इसकी वैल्यू घटकर 149 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इस गिरावट के चलते बोइंग को करीब 12 बिलियन डॉलर यानी एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का झटका लगा है। जानकारों के अनुसार, जब अमेरिकी बाजार खुलेगा, तब वास्तविक स्थिति और स्पष्ट होगी कि निवेशक इस दुर्घटना को लेकर कितने संवेदनशील हैं।

भारतीय शेयर बाजार भी नहीं बच पाया हादसे की आंच से

इस विमान दुर्घटना का असर केवल अमेरिका ही नहीं, भारत के घरेलू शेयर बाजारों पर भी गहरा पड़ा है। गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 823.16 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 81,691.98 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में अधिकतम गिरावट 991.98 अंकों की रही, जिससे यह 81,523.16 के लोअर लेवल तक पहुंच गया। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 253.20 अंक टूटकर 24,888.20 अंक पर आकर बंद हुआ। इस गिरावट से निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ है और आंकड़ों के मुताबिक कुल 4 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति का मूल्य बाजार से साफ हो गया है, जिससे निवेशकों की चिंता और अधिक बढ़ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब