न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का पलटवार, सीमा पार कार्रवाई में 58 पाक सैनिक ढेर, तालिबान ने दी सख्त चेतावनी – 'हमला अब नहीं सहेंगे'

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर सीमा पार सैन्य कार्रवाई कर 58 पाक सैनिक मारे जाने का दावा किया; तालिबान ने कड़ी चेतावनी दी और पाकिस्तान में ISIS की मौजूदगी पर गंभीर आरोप लगाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Oct 2025 5:29:48

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का पलटवार, सीमा पार कार्रवाई में 58 पाक सैनिक ढेर, तालिबान ने दी सख्त चेतावनी – 'हमला अब नहीं सहेंगे'

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार की देर रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की सीमा पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की, जिसमें 58 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। तालिबान सरकार ने दावा किया है कि इस अभियान में अफगान बलों ने पाकिस्तान की 25 चौकियों पर कब्जा कर लिया है और 30 से अधिक सैनिक घायल हुए हैं। यह हमला पाकिस्तान की ओर से काबुल पर हाल में की गई बमबारी के जवाब में किया गया बताया जा रहा है।

अफगानिस्तान का जवाबी प्रहार

तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अफगानिस्तान ने यह कदम आत्मरक्षा में उठाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना का एक विशेष गुट अफगानिस्तान में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है। मुजाहिद ने कहा, “हमारे देश की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। लेकिन पाकिस्तान की ओर से जारी उकसावे की कार्रवाइयों को अब और नहीं झेला जाएगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना के कुछ धड़े अफगान सीमाओं पर लगातार झूठा प्रचार कर रहे हैं और सीमा पार से हमलों को बढ़ावा दे रहे हैं। अफगान प्रवक्ता ने साफ कहा कि “इस्लामी अमीरात किसी भी हमले का जवाब देने में सक्षम है और अपनी भूमि की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।”

ISIS की मौजूदगी पर बड़ा बयान

प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर ISIS की मौजूदगी को नजरअंदाज करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जमीन पर सक्रिय ISIS नेटवर्क न केवल अफगानिस्तान बल्कि पूरी क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा है। उन्होंने दावा किया कि “इस्लामी अमीरात ने अपने देश को आतंकवादियों से मुक्त कर दिया है, लेकिन पाकिस्तान में ISIS के ठिकाने अब भी मौजूद हैं। पश्तूनख़्वा के इलाकों में उनके नए ट्रेनिंग कैंप बनाए गए हैं, जहां कराची और इस्लामाबाद के रास्ते नए सदस्यों को प्रशिक्षण के लिए लाया जा रहा है।” मुजाहिद ने कहा कि तेहरान और मॉस्को पर हुए कई हमलों की साजिशें इन्हीं पाकिस्तानी ठिकानों से रची गई थीं। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि “अगर वह इन आतंकियों को बाहर नहीं निकालता या हमें नहीं सौंपता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।”

पाकिस्तान को सख्त चेतावनी

काबुल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अफगान प्रवक्ता ने खुलासा किया कि सीमा पर हालिया घटनाओं के चलते पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल की काबुल यात्रा रद्द कर दी गई है। उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान अफगानिस्तान पर हमला करेगा, तो हम निर्णायक और कठोर जवाब देंगे। हमारे देश और नागरिकों की रक्षा करना हमारा अधिकार है।” मुजाहिद ने आगे कहा कि वज़ीरिस्तान से आए शरणार्थी अफगान समाज के लिए “विरासत” समान हैं, और उनका संरक्षण जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की जनता और सेना के कुछ हिस्से उस “विवादित गुट” की नीतियों का समर्थन नहीं करते जो संघर्ष भड़काने की कोशिश कर रहा है।

'अपमान या हमला अब नहीं बर्दाश्त'

अफगान सरकार ने स्थिति को शांत बनाए रखने की अपील करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि सीमा पर किसी भी तरह की आक्रामकता या अपमानजनक हरकत को सहन नहीं किया जाएगा। तालिबान प्रशासन ने कहा कि वह क्षेत्र में स्थिरता चाहता है, लेकिन यदि अफगान संप्रभुता को चुनौती दी गई, तो जवाब बेहद कठोर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका क्या बेचेगा यह कोई तय नहीं करेगा, F-35 डील पर ट्रंप का नेतन्याहू को दोटूक जवाब
अमेरिका क्या बेचेगा यह कोई तय नहीं करेगा, F-35 डील पर ट्रंप का नेतन्याहू को दोटूक जवाब
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
प्रदर्शनकारी छात्रों की कानूनी लड़ाई में उतरीं Gen-Z गुरमेहर कौर, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
प्रदर्शनकारी छात्रों की कानूनी लड़ाई में उतरीं Gen-Z गुरमेहर कौर, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
8 दिन बाद खत्म हुआ संसद का गतिरोध, आज परीक्षा विधेयक पर होगी चर्चा; लोकसभा अध्यक्ष की पहल से बनी सहमति
8 दिन बाद खत्म हुआ संसद का गतिरोध, आज परीक्षा विधेयक पर होगी चर्चा; लोकसभा अध्यक्ष की पहल से बनी सहमति
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह