आलीशान घर के बाथरूम में बिना डिवाइडर के लगा डाली लगातार 4 टॉयलेट सीट!

By: Ankur Thu, 27 Jan 2022 3:45:35

आलीशान घर के बाथरूम में बिना डिवाइडर के लगा डाली लगातार 4 टॉयलेट सीट!

यह दुनिया कई विचित्र चीजों से भरी हैं जिसमें कई चीजें जानकर विचित्र बनाई जाती हैं तो कुछ अनजाने में विचित्र बन जाती हैं। ऐसी ही एक विचित्र चीज के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आप सभी के घर में बाथरूम तो होगा ही और उसमें एक टॉयलेट सीट भी लगी होगी और एक से ज्यादा होगी तो उसमें कोई डिवाइडर लगा होगा। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे आलीशान घर के बाथरूम के बारे में बताने जा रहे है जहां लगातार 4 टॉयलेट सीट बिना डिवाइडर के ही लगा डाली।

ये घर इतना बड़ा है कि यहां आराम से एक बड़े परिवार के सभी सदस्य रह सकते हैं। कुल 3,913 वर्गफीट में बने इस घर में ऐसा नहीं है कि ये अकेला ही बाथरूम है। यहां 2 फुल बाथरूम और 2 हाफ बाथरूम है। इन्हीं में से एक बाथरूम में मकान मालिक ने एक साथ 4 टॉयलेट सीटों का इंतज़ाम कर रखा है। इसे देखकर कोई भी हैरान हो सकता है, लेकिन इसे बनवाने वाले को इसमें कोई गड़बड़ नज़र नहीं आई। अच्छे-खासे एरिया में बने इस घर को साल 1851 में बनाया गया था। घर को उसके मालिक ने गर्ल्स स्काउट्स के लिए डोनेट कर दिया था।

घर के अंदर कुल 6 बेडरूम हैं और 4 बाथरूम। 2 हाफ बाथरूम में से ही एक में कुछ-कुछ इंच की दूरी पर टॉयलेट सीटें लगाई गई हैं। अब यहां पहले डिवाइडर था, या फिर इसे बिना डिवाइडर के ही बनाया गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। ऐसा बाथरूम अब तक नहीं देखा गया था, जहां प्राइवेसी का बिल्कुल ध्यान नहीं दिया गया। बाथरूम में अच्छी-खासी जगह है, जहां पौधे, पर्दे और आर्टवर्क्स की गैलरी तक मौजूद है। इसमें 4 सिंक भी हैं घर को Mahler Sotheby’s International Realty की ओर से नीलाम किया जा रहा है, जिसकी कीमत $450,000 यानि भारतीय मुद्रा में 3.36 करोड़ रुपये रखी गई है। इसमें हार्डवुड फ्लोर्स हैं, बीम्ड सीलिंग और स्क्रीन पोर्च के साथ वो सब कुछ है, जो इसे परफेक्ट बनाता है। डेढ़ सदी से ज्यादा पहले बनाए गए इस घर में इतिहास के साथ मॉडर्न टच भी है, जो यहां रहने वालों को अलग ही अनुभव देगा।

ये भी पढ़े :

# VIDEO : चीते को चुनौती देना जंगली सूअरों को पड़ा भारी, एक झपट्टे में हुआ बुरा हाल

# 6 साल की बच्ची के पेट में से निकला कुछ ऐसा कि उड़ गए डॉक्टर्स के भी होश!

# शरीर में अगर दिख रहा ये लक्षण तो हो सकती है जल्दी मौत: स्टडी

# भारत के इस राज्य में जाने के लिए भी आपको लेना पड़ता है वीजा! बिना इजाजत नहीं मिलती एंट्री

# नवोदय विद्यालय में निकली 1925 पदों पर नौकरियां, सैलेरी होगी 209200 रूपये प्रतिमाह

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com