Heights of Careless parents.#China - Child falls out of #car window in Ningbo, China. pic.twitter.com/rowxkQL62P
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) A साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के मुताबिक, यह घटना शंघाई के दक्षिण में पूर्वी चीन के निंगबो शहर में एक ट्रैफिक चौराहे पर हुई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेड सिग्नल होने पर कारें कतार में खड़ी हो जाती हैं। ग्रीन सिग्नल होते ही जैसे की सफेद रंग की कार आगे बढ़ती है, तभी पिछली सीट पर खिड़की से झांक रही बच्ची सड़क पर गिर पड़ती है और जेब्रा क्रॉसिंग पर पेट के बल लेट जाती है। कार के पीछे चल रही दूसरी गाड़ियों में बैठे लोगों ने बच्ची को गिरते हुए देख लिया था। इसके बाद वे फौरन दौड़ते हुए बच्ची के पास पहुंचे और उसे गोद में उठा लिया। बेहद चौंकाने वाली इस घटना का वीडियो चैराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची चौंक जाती है और सड़क पर ही तब तक रोती रहती है, जब तक पीछे वाली कार से लोग निकलकर उसके पास नहीं आते। सिराज नूरानी ने वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘मां-बाप की लापरवाही की हद!’ बता दें कि इस घटना के बाद बच्ची को फौरन पास के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि उसे केवल मामूली चोटें आईं हैं। लेकिन इस वीडियो को देखकर लापरवाह अभिभावकों पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। हर कोई उन्हें जमकर कोस रहा है।
















