दुबई में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर’ का उद्घाटन किया गया। इस इमारत को 'दुनिया की सबसे सुंदर इमारत' कहा जा रहा है। यह सात मंजिला इमारत 77 मीटर ऊंची है। इस इमारत को बनाने में 9 साल का समय लगा। इस इमारत को 30 हजार वर्ग मीटर में बनाया गया है। यह विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
![इंजीनियरिंग का एक उत्कृष्ट नमूना है दुबई की ये इमारत, 9 साल में बनकर हुई तैयार dubai,dubai beautiful building,uae]()
दुबई में निर्मित वास्तुकला के नमूनों में ‘म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर’ ताजा पेशकश है। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि संग्रहालय मानवता के भविष्य की रुपरेखा को प्रदर्शित करता है।
![इंजीनियरिंग का एक उत्कृष्ट नमूना है दुबई की ये इमारत, 9 साल में बनकर हुई तैयार dubai,dubai beautiful building,uae]()
यूएई के कैबिनेट मामलों के मंत्री और दुबई फ्यूचर फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद अल गर्गावी ने मंगलवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में कहा कि ‘म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर’ एक जीवंत संग्रहालय है। इसके साथ ही यह संग्रहालय मानव के विकास में आने वाली चुनौतियों और अवसरों के नवाचार युक्त समाधान की प्रेरणा देता है। इमारत दिखने में बेहद ही खूबसूरत है। इसकी दुनियाभर के लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।
![इंजीनियरिंग का एक उत्कृष्ट नमूना है दुबई की ये इमारत, 9 साल में बनकर हुई तैयार dubai,dubai beautiful building,uae]()
इस इमारत का डिजाइन, किल्ला डिजाइन के वास्तुकार शॉन किल्ला ने किया है और यह इंजीनियरिंग और कम्प्यूटर की मदद से किए गए डिजाइन का एक उत्कृष्ट नमूना है। इमारत स्टेनलेस स्टील से बना है और यहां रोबोट के इस्तेमाल से निर्मित 1,024 कलाकृतियां रखी गई हैं। रात के समय ये इमारत रोशनी से खूब जगमगाती है। जिससे इसकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है।